Cricket
LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अदब से दी मुंबई इंडियंस को मात, स्टोइनिस ने जड़ी फिफ्टी

LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अदब से दी मुंबई इंडियंस को मात, स्टोइनिस ने जड़ी फिफ्टी

LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स ने अदब से दी मुंबई इंडियंस को मात
लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से मात दी। मार्कस स्टोइनिस ने 45 गेंदों पर 62 रन बनाए।

LSG vs MI Highlights: लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच लखनऊ के इकाना स्टेडियम पर आईपीएल 2024 का 48वां मैच खेला गया। इस मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरआत बेहद खराब रही और 27 के स्कोर पर टीम ने 4 विकेट खो दिए थे। इसके बाद ईशान किशन 32 , निहाल वढेरा 46 और टीम डेविड ने 35 रन बनाकर मुंबई को सम्मानजनक स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 144 तक पहुंचाया। जवाब में लखनऊ सुपर जायंट्स ने मार्कस स्टोइनिस के शानदार 45 गेंदों अपर 62 रनों के दम पर चार गेंदे शेष रहते हुए चार विकेट से मैच जीत लिया।

LSG vs MI Score:

MI- 144/7 (20 Over)

LSG- 145/6 (19.2 Over)

LSG vs MI Updates:

11:20: मार्कस स्टोइनिस की अर्धशतकीय पारी के दम पर लखनऊ सुपर जायंट्स ने मुंबई इंडियंस को 4 से मात दी।

छठा विकेट: आयुष बडोनी बड़े ही विवादस्पद तरीके से रन होकर पवेलियन लौटे। हार्दिक के ओवर की पहली ही गेंद पर बडोनी को नमन धीर और ईशान किशन ने रन आउट किया, बडोनी 6 रन बनाकर आउट हुए।

पांचवा विकेट: लखनऊ को पांचवां विकेट एश्टन टर्नर के तौर पर गिरा। उन्होंने 9 गेंदों में 5 रन बटोरे। उन्हें कोएत्जी ने 18वें ओवर में बोल्ड किया।

चौथा विकेट: लखनऊ का चौथा विकेट मार्कस स्टोइनिस के रूप में गिरा है। उन्होंने 45 गेंदों में 62 रन बनाए। उन्हें मोहम्मद मबी ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया। स्टोइनिस ने 7 चौके और 2 छक्के लगाए।

10:47:मार्कस स्टोइनिस ने 38 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की है। अभी तक वह अपनी पारी में 6 चौके और 1 छक्का लगा चुके हैं।

तीसरा विकेट: हार्दिक पांड्या ने दीपक हुड्डा को अपना तीसरा शिकार बनाया। दीपक हुड्डा 18 गेंदों पर 18 रन बनाकर आउट हुए।

10:24: लखनऊ सुपर जायंट्स को जीत के लिए 66 गेंदों पर 74 रनों की जरूरत है। दीपक हुड्डा 3 ओर मार्कस स्टोइनिस 38 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

दूसरा विकेट: केएल राहुल अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे, लेकिन हार्दिक ने उन्हें 28 रन के स्कोर पर पवेलियन भेजा। मोहम्मद नबी ने बॉउंड्री पर उनका शानदार कैच लपका। राहुल ने अपनी पारी में 22 गेंदे खेली।

10:05: केएल राहुल बेहद धीमे स्ट्राइक रेट के बाद स्टोइनिस की तरह स्पीड पकड़ी है। 5 ओवर के बाद राहुल 21 ओर स्टोइनिस 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

9:50: जसप्रीत बुमराह दूसरा ओवर फेंकने आए और उन्होंने अपने ओवर में 7 रन दिए। केएल राहुल 4 और मार्कस स्टोइनिस 4 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहला विकेट: डेब्यू कर रहे अर्शिन कुलकर्णी पहले मैच में ही गोल्डन डक होकर लौट गए हैं। नुवान तुषारा ने कुलकर्णी को एलबीडब्लू आउट कर वापिस भेजा। एलएसजी का पहला वकेट गिरा।

9:39: केएल राहुल और अर्शिन कुलकर्णी एलएसजी को शुरूआत देने उतरे हैं।

9:24: टीम डेविड ने अंतिम में कुछ बड़े शॉट्स खेलने का प्रयास किया, जिसमें वो कुछ हद तक कमयाब रहे और उस वजह से मुंबई इंडियंस का स्कोर 20 ओवर में 7 विकेट पर 144 रन बनाए। टीम डेविड ने 18 गेंदों पर बनाए 35 रन।

सातवां विकेट: मयंक यादव ने 143 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से की गई गेंद पर मोहम्मद नबी को पवेलिया भेजा। नबी एक रन बनाकर आउट हुए।

छठा विकेट: मुंबई इंडियंस की हालत बहुत ही पतली हो गई है। मोहसिन खान अपने दूसरे स्पैल में गेंदबाजी करने आए और उन्होंने पहले ही ओवर में नेहाल वढेरा को क्लीन बोल्ड कर [पवेलियन भेजा। वढेरा ने 41 गेंदों पर 46 रन बनाए। MI का स्कोर 6 विकेट पर 112 रन है।

पांचवा विकेट: रवि बिश्नोई ने अपने तीसरे ओवर में लखनऊ सुपर जायंट्स को पांचवी सफलता दिलाई। संभल कर बल्लेबाजी कर रहे ईशान किशन को उन्होंने मयंक यादव का हाथों कैच कराया। ईशान 36 गेंदों पर 32 रन बनाकर आउट हुए।

8:46: ईशान किशन 31 और नेहाल वढेरा 15 रन बनाकर क्रीज पर हैं। मुंबई का स्कोर 13 ओवर के बाद चार विकेट के नुकसान पर 73 रन है। रवि बिश्नोई अपना तीसरा ओवर आए हैं। उन्हें विकेट नहीं मिला है, लेकिन इकॉनमी लगभग 6 की है।

8:28: 10 ओवर के बाद MI का स्कोर पचास के पार हो गया है। ईशान किशन 21 और वढेरा 9 रन बनाकर खेल रहे हैं।

8:13: 7 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 36 रन है। ईशान किशन और नेहाल वढेरा शुरूआती झटकों के बाद पारी को संभालने का प्रयास कर रहे हैं।

चौथा विकेट: नवीन उल हक की शानदार गेंद पर हार्दिक पांड्या अपना विकेट गंवा बैठे। पांड्या गोल्डन डक का शिकार हुए। पॉवरप्ले से पहले ही मुंबई के चार विकेट गिर गए हैं।

तीसरा विकेट: तिलक वर्मा के तौर पर मुंबई इंडियंस को तीसरा झटका लगा है। वह 11 गेंदों ओर 7 रन बनाकर आउट हुए।

7:50: 4 ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर दो विकेट खो कर 22 रन है। तिलक वर्मा 2 और ईशान किशन 5 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दूसरा विकेट: 18 रन के स्कोर पर मुंबई इंडियंस को दूसरा झटका लगा। मार्कस स्टोइनिस की शार्ट पिच गेंद पर सूर्यकुमार यादव अपने ग्लव्स लगा बैठे, जसे विकेट के पीछे राहुल ने लपका। सूर्या 6 गेंदों पर 10 रन बनाकर आउट हुए।

पहला विकेट: मुंबई को पहला झटका रोहित शर्मा के तौर पर गिरा है। उन्होंने 5 गेंदों में चार बनाए। उन्होंने मोहसिन खान द्वारा डाले गए दूसरे ओवर की पहली गेंद पर चौका मार और अगली गेंद पर एक्स्ट्र कवर की दिशा में स्टोइनिस को कैच थमा दिया।

7:30: मैच शुरू, ईशान किशन और रोहित शर्मा की सलामी जोड़ी मैदान पर उतरे हैं। लखनऊ की ओर से मार्क्स स्टोइनिस पहला ओवर फेंकने आए हैं।

7:12: लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन): केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, एश्टन टर्नर, आयुष बदोनी, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसिन खान, मयंक यादव

7:10: मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): ईशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा

Toss: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

06:54: मयंक यादव फिट हो गए हैं। इस बात की जानकारी खुद टीम के सपोर्ट स्टाफ ने दी है। वे मुंबई इंडियंस के खिलाफ प्लेइंग 12 का हिस्सा होंगे। उनको इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा। वे पहले दो मैचों में प्लेयर ऑफ द मैच थे और तीसरे मैच में उनको चोट लग गई थी।

लखनऊ सुपर जायंट्स की संभावित प्लेइंग इलेवन:

क्विंटन डिकॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान, यश ठाकुर [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: अमित मिश्रा/मयंक यादव ]

मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), नेहल वढेरा, टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड/जेराल्ड कोएत्जी, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा [इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट: सूर्यकुमार यादव]

Editors pick