मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा आईपीएल में इतिहास रचने जा रहे हैं। मुल्लांपुर में पंजाब किंग्स के खिलाफ होने वाले मैच में रोहित अपने आईपीएल 250 मैच पूरे कर लेंगे। इसी के साथ वह सर्वाधिक आईपीएल मैच खेलने वाले दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे।
रोहित शर्मा के अलावा चेन्नई सुपरकिंग्स के विकेटकीपर बल्लेबाज एमएस धोनी ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्होंने सबसे ज्यादा आईपीएल मैच खेले हैं। उधर, रोहित ने अपने 249 मैचों में अभी तक 131.22 की स्ट्राइक रेट से 6472 रन बनाए हैं। आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में वह चौथे नंबर पर हैं।
गुरुवार को होने वाले मैच में एमआई के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 250 आईपीएल मैच खेलने वाले महज दूसरे खिलाड़ी बन जाएंगे। इससे पहले यह कीर्तिमान एमएस धोनी के नाम है। सीएसके के पूर्व कप्तान धोनी ने आईपीएल 2023 में गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने 250 मैच पूरे किए थे।
IPL में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
S.No | Player Name | Matches | Teams |
---|---|---|---|
1. | MS Dhoni | 256 | CSK/RPSG |
2. | Rohit Sharma | 250* | DCG/MI |
3. | Dinesh Karthik | 249 | DC/GL/MI/KKR/KXIP/RCB |
4. | Virat Kohli | 244 | RCB |
रोहित शर्मा का आईपीएल का सफर
रोहित शर्मा का आईपीएल करियर 2008 में डेक्कन चार्जर्स के साथ शुरू हुआ। 2011 में एमआई में शामिल होने के बाद से ही रोहित का करियर परवान चढ़ा। इसी फ्रेंचाइजी से खेलते हुए उन्हें रिकॉर्ड पांच आईपीएल खिताब मिले, जो टूर्नामेंट के इतिहास में किसी भी कप्तान द्वारा संयुक्त रूप से सबसे अधिक है।
यह भी देखेंः आथिया शेट्टी ने यूं दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई, देखें
इस सीजन में भी रोहित अच्छी फॉर्म में हैं और उन्होंने छह मैचों में 52.20 की शानदार औसत से 261 रन बनाए हैं। जैसे ही वह अपने 250वें आईपीएल मैच के लिए मैदान पर उतरेंगे, सभी की निगाहें उन पर होंगी।