Cricket
आथिया शेट्टी ने यूं दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई, देखें

आथिया शेट्टी ने यूं दी केएल राहुल को जन्मदिन की बधाई, देखें

KL Rahul Birthday
KL Rahul Birthday: आज लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का जन्मदिन है। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने बधाई देते हुए फोटो शेयर किए।

आज केएल राहुल का 32वां जन्मदिन है। वह आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान है, उसका अगला मैच शुक्रवार को चेन्नई सुपर किंग्स के साथ है। आज जन्मदिन के मौके पर उनके फैंस उन्हें सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं। उनकी पत्नी आथिया शेट्टी ने भी दो फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। इसके साथ उन्होंने खूबसूरत कैप्शन भी लिखा।

आथिया शेट्टी ने केएल राहुल के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “मेरा पूरा दिन, मेरी पूरी जिंदगी के लिए। मेरे सबकुछ, आपको जन्मदिन की बहुत बहुत शुभकामनाएं।” इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया।

KL Rahul Birthday

केएल राहुल का जन्म 18 अप्रैल 1992 को कर्नाटक के बैंगलोर शहर में हुआ था। केएल राहुल ने 2014 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू किया था। उन्होंने सबसे पहले टेस्ट फॉर्मेट खेला था। इसके बाद 2016 में केएल राहुल ने वनडे और टी20 में भी डेब्यू किया। आईपीएल में राहुल ने आरसीबी के लिए ही डेब्यू किया, 2013 में उन्होंने टीम के लिए बतौर विकेट कीपर अपना पहला मैच खेला था।

यह भी देखेंटीम के साथ होटल में नहीं रह रहे थे रोहित शर्मा, खुद किया खुलासा: Watch

केएल राहुल बाद में आईपीएल में पंजाब किंग्स के कप्तान बने, अभी वह लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान हैं।

Editors pick

IPL 2024 की टॉप 6 खूबसूरत महिला एंकर IPL 2024 में सबसे लंबे छक्के लगाने वाले 5 बल्लेबाज अनंत अंबानी की प्री-वेडिंग पार्टी में मस्ती करने वाले खिलाड़ी IPL 2024 में सभी 10 टीमों के कोच जन्मदिन पर देखें वामिका कोहली की विराट और अनुष्का के साथ क्यूट मोमेंट्स के फोटो