Cricket
केएल राहुल की लापरवाही से फिर चोटिल हुए मयंक यादव? लखनऊ को बीच मैच में लगा बड़ा झटका

केएल राहुल की लापरवाही से फिर चोटिल हुए मयंक यादव? लखनऊ को बीच मैच में लगा बड़ा झटका

मयंक यादव को क्यों नहीं मिली भारत की T20 World Cup टीम में जगह? जानें
लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव मुंबई इंडियंस के खिलाफ मैच में ओवर के बीच से ही मैदान छोड़र वापिस लौट गए।

लखनऊ सुपर जायंट्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ चल रहे मैच के बीच में ही बड़ा झटका लगा है। अपना कमबैक मैच खेल रहे घातक तेज गेंदबाज मयंक यादव एक बार फिर से मैदान छोड़कर बाहर चले गए। मयंक ने इस दौरान अपना ओवर भी पूरा नहीं किया।

कमबैक में ही दोबारा चोटिल हुए मयंक?

आईपीएल 2024 में पेस सनसनी मयंक यादव दो मैच खेलने के बाद ही चोटिल हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने एमाई के खिलाफ मैच में वापसी की है। अब, इस मैच में मयंक एक बार फिर से बीच मैच में ही मैदान छोड़कर वापिस चले गए।

पारी का 19वां ओवर डाल रहे मयंक ने 4 गेंदें ही फेंकी और इसके बाद ही उन्हें मैदान से बाहर जाते देखा गया। हालांकि, मयंक को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक अपडेट सामने नहीं आया है। एमआई के खिलाफ मैच में मयंक ने 3.1 ओवरों में 31 रन देकर 1 विकेट चटकाया।

केएल राहुल ने मैच से पहले दिया था बयान

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल ने मैच से पहले मयंक यादव को लेकर बड़ा अपडेट दिया था। साथ ही उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह मेडकल टीम पर मयंक को लेकर दबाव डाल रहे थे।

राहुल ने टॉस के समय कहा, “मयंक भी वापस आ गए हैं। उन्होंने वास्तव में अच्छी गेंदबाजी की है, उनका प्रभाव बहुत बड़ा है। मैं फिजियो और मेडिकल टीम पर दबाव डाल रहा हूं। मयंक (मैदान में) जाने को उत्सुक है। यह महत्वपूर्ण है कि वह अपने दिमाग से यह बात निकाल दे कि उसे चोट लगी है।”

मयंक की पेस में दिखी कमी

मुंबई इंडियंस के खिलाफ मयंक यादव की पेस में भी कमी दिखाई दी। शुरूआत में लगातार 150 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करने वाले मयंक ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 147किमी प्रति घंटा की रफ्तार से अधिक गेंद नहीं फेंकी। जबकि, इससे पहले वह औसत 150 की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे थे और उन्होंने सबसे तेज गेंद 156.7 किमी की रफ्तार से फेंकी थी।

Editors pick