Cricket
रोहित शर्मा ने पूरी की दिव्यांग फैन की चाहत, IPL के बीच मिलने पहुंचे: Watch

रोहित शर्मा ने पूरी की दिव्यांग फैन की चाहत, IPL के बीच मिलने पहुंचे: Watch

Rohit Sharma
टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में कप्तान रोहित शर्मा का आज जन्मदिन है, इस मौके पर मुंबई इंडियंस ने एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया।

आज आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम मुंबई इंडियंस (LSG vs MI) मुकाबला है, आज का दिन रोहित शर्मा के लिए स्पेशल है। रोहति शर्मा आज अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। लखनऊ के इकाना स्टेडियम में अभ्यास के दौरान एक दिव्यांग फैन स्टेडियम में पहुंचा। सूर्यकुमार यादव ने उस फैन के साथ सेल्फी ली, जब वह जाने लगे तो उन्होंने अपनी एक इच्छा सूर्या के सामने रखी। उन्होंने कहा कि वह रोहित शर्मा से मिलना चाहते हैं, बस फिर क्या रोहित को ये बात पता लगी तो वह उनसे मिलने पहुंच गए और उनकी इस बड़ी इच्छा को पूरी कर दिया।

सूर्यकुमार ने दिव्यांग फैन से कहा कि तुम्हे रोहित से मिलना है तो अभी उन्हें ये बात बता देता हूं। सूर्या ने फैन का ये मैसेज रोहित तक पहुंचाया, इसके बाद रोहित शर्मा उनसे मिलने पहुंचे। रोहित को अपने सामने देख फैन काफी खुश हो गया, रोहित ने फैन से हाथ मिलाया और कंधे पर हाथ रखा। फैन ने रोहित की टेस्ट जर्सी ली हुई थी, जिस पर रोहित शर्मा ने अपने साइन भी दिए।

रोहित शर्मा वर्तमान में मुंबई इंडियंस कैंप में हैं, उनकी मुंबई इंडियंस टीम अभी संघर्ष करती नजर आ रही है। इस वर्ष वह कप्तान नहीं है। रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के तीनो फॉर्मेट में कप्तान हैं। उनकी कप्तानी में टीम इंडिया का अगला मिशन टी20 वर्ल्ड कप 2024 है, जो 1 जून से शुरू हो रहा है।

Editors pick