Cricket
T20 World Cup Squad 2024: दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिली जगह

T20 World Cup Squad 2024: दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिली जगह

T20 World Cup Squad 2024: दक्षिण अफ्रीका स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिली जगह
South Africa T20 World Cup Squad 2024: एडेन मार्क्रम की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए दक्षिण अफ्रीका के स्क्वॉड का ऐलान हो गया है। बोर्ड ने 15 मुख्य खिलाड़ियों के साथ 2 प्लेयर्स के नाम बतौर रिजर्व प्लेयर्स के रूप में घोषित किए हैं। वर्ल्ड कप में टीम की कमान एडेन मार्क्रम के हाथों में दी गई है।

दक्षिण अफ्रीका अपने पहले वर्ल्ड कप जीतने के इरादे से टूर्नामेंट में खेलेगा। उसका पहला मैच 3 जून को श्रीलंका के साथ है। वह ग्रुप D में शामिल है।

South Africa T20 World Cup Squad 2024

  • एडेन मार्कराम- Aiden Markram (कप्तान)
  • ओटनील बार्टमैन- Ottniel Baartman
  • गेराल्ड कोएट्जी- Gerald Coetzee
  • क्विंटन डी कॉक- Quinton De Kock
  • ब्योर्न फोर्टुइन- Bjorn Fortuin
  • रीजा हेंड्रिक्स- Reeza Henricks
  • मार्को यांसेन- Marco Jansen
  • हेनरिक क्लासेन- Heinrich Claasen
  • केशव महाराज- Keshav Maharaj
  • डेविड मिलर- David Miller
  • एनरिक नॉर्खिया- Anrich Nortje
  • कगिसो रबाडा- Kagiso Rabada
  • रयान रिकेलटन- Ryan Rickelton
  • तबरेज शम्सी- TabraizShamsi
  • ट्रिस्टन स्टब्स- Tristan Stubbs

वर्ल्ड कप रिजर्व प्लेयर्स: नांद्रे बर्गर और लुंगी निडी।

1 जून से शुरू होगा टी20 वर्ल्ड कप

टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी अमेरिका और कैरिबियन देश करेंगे। 6 स्टेडियम कैरिबियन देशों के और 3 अमेरिका के स्टेडियम में टूर्नामेंट आयोजित होंगे। 29 जून को वर्ल्ड कप का फाइनल खेला जाएगा। इस बार टूर्नामेंट में कुल 20 टीमें खेलेंगी। वर्ल्ड कप में 4 ग्रुप हैं, हर ग्रुप में 5-5 टीम हैं। दक्षिण अफ्रीका ग्रुप D में शामिल है।

T20 World Cup South Africa Schedule

  • बनाम श्रीलंका – 3 जून (Nassau County International Cricket Stadium)।
  • बनाम नीदरलैंड – 8 जून (Nassau County International Cricket Stadium)।
  • बनाम बांग्लादेश – 10 जून (Nassau County International Cricket Stadium)।
  • बनाम नेपाल – 15 जून (Arnos Vale Ground)।

Editors pick