Cricket
Anushka Sharma Bday: विराट कोहली के साथ मुंबई में जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी अनुष्का शर्मा

Anushka Sharma Bday: विराट कोहली के साथ मुंबई में जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी अनुष्का शर्मा

अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने मुंबई पहुंचे विराट कोहली
Anushka Sharma Birthday: आज विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा का जन्मदिन है। इस मौके पर विराट कोहली मुंबई पहुंचे है।

विराट कोहली का आईपीएल में बल्ला जमकर बरस रहा है, हालांकि उनकी टीम ने पूरे सीजन संघर्ष किया है और वह प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है। आज विराट कोहली के लिए स्पेशल दिन है क्योंकि उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। विराट कोहली अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने के लिए मुंबई पहुंचे हैं। आरसीबी का अगला मैच शनिवार 4 मई को है।

1 मई 1988 को अयोध्या में जन्मी अनुष्का शर्मा आज अपना 36वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही है। विराट कोहली से शादी करने से पहले ही अनुष्का शर्मा काफी मशहूर थी, वह बॉलीवुड में कई हिट फिल्मों में काम कर चुकी है।

यह भी देखेंT20 World Cup 2024 All Teams Squad: भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी 20 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें

अनुष्का शर्मा ने 11 दिसंबर 2017 को भारतीय क्रिकेट टीम के सितारे विराट कोहली के साथ साथ फेरे लिए। दोनों इससे पहले कई समय तक रिलेशन में थे। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा का एक बेटा और एक बेटी है। बेटी का नाम वामिका कोहली और बेटे का नाम अकाय कोहली है।

विराट कोहली ने आईपीएल 2024 में अभी तक खेले 10 मैचों में 500 रन बनाए हैं, जिसमे 113 रनों की शानदार शतकीय पारी शामिल है। विराट के पास ऑरेंज कैप है। अनुष्का शर्मा अभी किसी आईपीएल मैच में स्टेडियम में नजर नहीं आई है, क्योंकि हाल ही में वह दूसरे बच्चे की मां बनी है।

Editors pick