विराट कोहली की बेटी वामिका कोहली का आज जन्मदिन है। आइए देखें विराट-अनुष्का की वामिका के साथ क्यूट मोमेंट्स।

वामिका कोहली का जन्म 11 जनवरी 2021 को हुआ था। वह आज 3 साल की हो गई हैं।

विराट अपनी बेटी के जन्मदिन को सेलिब्रेट करने के लिए आज अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी20 से बाहर हैं।

विराट और अनुष्का अक्सर वामिका के साथ क्यूट मोमेंट्स की फोटो शेयर करते हैं, लेकिन इस बात का ध्यान रखते हैं कि चेहरा ना दिखे।

इस जोड़े ने वामिका के जन्म के साथ बताया था कि वह नहीं चाहते कि वामिका का चेहरा सोशल मीडिया पर शेयर करें।

कभी मीडिया कर्मियों ने वामिका की फोटो खींची भी तो कोहली-अनुष्का ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर ना करने का आग्रह किया।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा अभी अपने मुंबई वाले घर में हैं, और संभावना है कि यहीं पर उनका जन्मदिन सेलिब्रेट होगा।

वामिका कोहली के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट भी आपको मिल जाएंगे, लेकिन ये सब फैन अकाउंट हैं। वामिका का कोई सोशल मीडिया अकाउंट नहीं है।

सोशल मीडिया पर भी फैंस वामिका को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वामिका कोहली आज X पर ट्रेंड कर रहा है।