Cricket
Rohit Sharma Birthday Celebration: रोहित शर्मा ने यूं मनाया 37वां जन्मदिन, देखें

Rohit Sharma Birthday Celebration: रोहित शर्मा ने यूं मनाया 37वां जन्मदिन, देखें

Rohit Sharma
Rohit Sharma Birthday Celebration- रोहित शर्मा 30 अप्रैल 2024 को अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं, वह अभी मुंबई इंडियंस कैंप में हैं।

मंगलवार 30 अप्रैल 2024 को रोहित शर्मा अपना 37वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। टीम इंडिया के कप्तान रोहित को सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है, फैंस इस मौके पर उन्हें बधाई दे रहे हैं। रोहित अभी आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के कैंप में हैं, जहां उन्होंने रात 12 बजे अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया।

फोटो में आप देख सकते हो कि रोहित शर्मा अपने 37वें जन्मदिन के मौके पर केक काटते नजर आ रहे हैं। उनके साथ फोटो में उनकी पत्नी रितिका सजदेह और सूर्यकुमार की पत्नी खड़ी नजर आ रही है। इस मौके पर पूरी मुंबई इंडियंस टीम मौजूद रही और अपने पूर्व कप्तान को जन्मदनि की बधाई दी।

30 अप्रैल 1987 को नागपुर में जन्मे रोहित शर्मा ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वर्तमान में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट में कप्तान है। टीम उनकी कप्तानी में पिछले साल वर्ल्ड कप के फाइनल तक पहुंची थी। वह आईपीएल में मुंबई इंडियंस के कप्तान थे, उनकी कप्तानी में टीम ने 5 ट्रॉफी जीती। इस वर्ष वह कप्तान नहीं है, लेकिन बतौर प्लेयर मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं।

Editors pick