Cricket
रोहित शर्मा की मां ने शेयर की अनदेखी फोटो, जन्मदिन पर यूं दी बधाई

रोहित शर्मा की मां ने शेयर की अनदेखी फोटो, जन्मदिन पर यूं दी बधाई

रोहित शर्मा की मां ने शेयर की अनदेखी फोटो, जन्मदिन पर यूं दी बधाई
Rohit Sharma Birthday: आज रोहित शर्मा का 37वां जन्मदिन है। उनकी मां पूर्णिमा शर्मा ने एक अनदेखी फोटो शेयर की और बेटे को जन्मदिन की बधाई दी।

Rohit Sharma Birthday: आज भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा का जन्मदिन है, वह 37 वर्ष के हो गए हैं। इस मौके पर रोहित शर्मा की माताजी पूर्णिमा शर्मा ने एक अनदेखी फोटो शेयर कर अपने बेटे को जन्मदिन की बधाई दी। फ़िलहाल रोहित लखनऊ में हैं, जहां उन्होंने अपना जन्मदिन मुंबई इंडियंस टीम के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनकी पत्नी रितिका सजदेह, बेटी भी मौजूद रहे।

रोहित शर्मा की माताजी पूर्णिमा शर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपने बेटे की एक पुरानी फोटो शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी। ये फोटो तब की है जब वह मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन में क्रिकेट सीख रहे थे। फोटो में रोहित की मां भी है। ये फोटो पहली बार सामने आई है, जो उनकी माताजी ने शेयर की।

Rohit Sharma Birthday: रोहित की मां इंस्टाग्राम पर हैं एक्टिव

रोहित शर्मा की माताजी पूर्णिमा शर्मा का इंस्टाग्राम पर अकाउंट है, इसे रोहित शर्मा भी फॉलो करते हैं। पूर्णिमा शर्मा के पेज पर 20 हजार से अधिक फ़ॉलोअर्स है। इससे पहले भी वह रोहित शर्मा की युवा अवस्था की फोटो शेयर कर चुकी हैं। वह अक्सर अपनी पोती यानी रोहित शर्मा की बेटी की फोटो भी शेयर करती है।

Read Also- ‘द हिटमैन’ रोहित शर्मा के जन्मदिन पर देखें उनके 10 बड़े रिकार्ड्स

2007 में अंतर्राष्ट्रीय डेब्यू करने वाले रोहित शर्मा आज टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तानी करते हैं। उन्होंने 59 टेस्ट, 262 वनडे और 151 टी20 मैच खेले हैं। इसमें उनके नाम क्रमशः 4137, 10709 और 3974 रन हैं।

Editors pick