Cricket
हार्दिक पांड्या पर लटकी बैन की तलवार, BCCI ने लगाया 24 लाख का जुर्माना

हार्दिक पांड्या पर लटकी बैन की तलवार, BCCI ने लगाया 24 लाख का जुर्माना

हार्दिक पांड्या पर लटकी बैन की तलवार, BCCI ने लगाया 24 लाख का जुर्माना
Hardik Pandya पर बीसीसीआई ने 24 लाख रूपये का जुर्माना लगाया है। एक और गलती पर BCCI उन पर एक मैच का बैन लगा देगा।

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या के लिए आईपीएल 2024 में अभी तक कुछ अच्छा नहीं गुजरा है। एक तरफ उनकी टीम का खराब प्रदर्शन चल रहा है तो उनके बल्ले से भी रन नहीं आ रहे हैं। लखनऊ के खिलाफ हारने के बाद हार्दिक पांड्या को BCCI ने एक और झटका दिया है, उन पर 24 लाख रूपये का जुर्माना लगा है। मुंबई इंडियंस के अन्य खिलाड़ियों पर भी जुर्माना लगा है। हार्दिक पांड्या पर इसी के साथ एक IPL मैच के बैन की तलवार भी लटक गई है।

मुंबई इंडियंस के कप्तान लखनऊ के खिलाफ गोल्डन डक हुए थे, नवीन उल हक़ ने हार्दिक पांड्या को पहली ही गेंद पर आउट किया। मुंबई पॉवरप्ले में 4 विकेट गवाने के बाद दबाव में आ गई थी, जिसके बाद उबर नहीं सकी। हार्दिक से पहले रोहित शर्मा (4), सूर्यकुमार यादव (10) और तिलक वर्मा (7) पॉवरप्ले में सस्ते में आउट हुए थे। 145 के लक्ष्य का पीछा करते हुए मार्कस स्टोइनिस ने 62 रनों की पारी खेली। लखनऊ ने 4 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और 4 विकेट से जीत दर्ज की।

Hardik Pandya पर क्यों लगा 24 लाख का जुर्माना ?

हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने समय सीमा से पहले अपने ओवर खत्म नहीं किए थे। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार होने पर कप्तान पर 12 लाख का जुर्माना लगता है। लेकिन हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस को इस सीजन दूसरी बार इसका दोषी पाया गया है तो कप्तान पर दोगुना, यानी 24 लाख रूपये का जुर्माना लगा है।

मुंबई इंडियंस के इम्पैक्ट प्लेयर समेत प्लेइंग 11 में शामिल अन्य खिलाड़ियों पर मैच फीस का 25 प्रतिशत या 6 लाख रूपये का जुर्माना लगा है।

Hardik Pandya पर लटकी आईपीएल मैच बैन की तलवार

अगर हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस एक और स्लो ओवर की दोषी पाई जाती है तो कप्तान हार्दिक पांड्या पर एक आईपीएल मैच का बैन लगा दिया जाएगा।

यह भी देखेंAustralia T20 World Cup Jersey 2024: ऑस्ट्रेलिया ने लांच की नई जर्सी, देखें

हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन IPL 2024 में बेहद खराब रहा है। उसने 10 में से सिर्फ 3 मैच जीते हैं, वह 6 अंकों के साथ अंक तालिका में नौवें स्थान पर है। वह आईपीएल प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है।

Editors pick