रसेल से पूरन: IPL 2024 के 5 सबसे लंबे छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

IPL 2024 में अब तक छक्के

IPL 2024 में अभी तक 17 मैच खेले गए हैं, जिसमें बल्लेबाजों ने 312 छक्के लगाए हैं। हेनरिक क्लासेन ने अभी तक 17 सबसे ज्यादा छक्के जड़े हैं। 

IPL 2024 के सबसे लंबे छक्के

आइये जानते हैं आईपीएल 2024 में अभी तक सबसे 5 लंबे छक्के किस-किस बल्लेबाज के बल्ले से आए हैं।I

निकोलस पूरन और वेंकटेश अय्यर

KKR के वैंकटेश अय्यर और LSG के निकोलस पूरन दोनों ही ने 106 मीटर का छक्का जड़ा है। ये आईपीएल 2024 का अभी तक का सबसे लंबा छक्का है।

ईशान किशन

ईशान किशन ने SRH के खिलाफ राजीव गांधी स्टेडियम में 103 मीटर का छक्का लगाकर इस लिस्ट में दूसरा स्थान हासिल किया।

आंद्रे रसेल

KKR के आंद्रे रसेल ने SRH के खिलाफ 102 मीटर का छक्का लगाकर इस लिस्ट में तीसरा स्थान हासिल किया। 

अभिषेक पोरेल

दिल्ली के युवा बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 100 मीटर के मार्क को छूने से 1 मीटर से चूक गए। उन्होंने 99 मीटर का छक्का लगाकर इस लिस्ट में चौथे स्थान पर कब्जा जमाया।