Cricket
Anushka Sharma Birthday: पहली बार कैसे मिले थे विराट और अनुष्का? फिल्मी है लव स्टोरी

Anushka Sharma Birthday: पहली बार कैसे मिले थे विराट और अनुष्का? फिल्मी है लव स्टोरी

WATCH: दिल्ली के खिलाफ RCB की जीत के बाद अनुष्का शर्मा ने किया नमस्ते, जानिए क्यों
बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं।

Anushka Sharma Birthday: बॉलीवुड अभिनेत्री और भारतीय स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) की पत्नी अनुष्का शर्मा आज अपना 37वां बर्थडे मना रही हैं। बता दें कि अनुष्का का जन्म 1 मई 1988 को अयोध्या में हुआ था और उन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2008 में मुंबई से की थी। इन सबके बीच तो चलिए जानते हैं विराट कोहली और अनुष्का शर्मा के बीच पहली मुलाकात कब हुई।

पहली बार कैसे मिले थे विराट और अनुष्का?

विराट कोहली ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि अनुष्का शर्मा से वो पहली बार साल 2013 में मिले थे। इस दौरान दोनों की मुलाकात एक विज्ञापन शूट के दौरान हुई थे। जिसके बाद कोहली के मुताबिक वह काफी नर्वस थे और पहली बातचीत के बाद वह दूसरी बार अनुष्का से उन्होंने आसानी से बात कर ली।

यह भी पढ़ें: अनुष्का शर्मा को जन्मदिन की बधाई देने मुंबई पहुंचे विराट कोहली

बता दें कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने एक-दूसरे को करीब 4 सालों तक डेट किया और इसके बाद साल 2017 में दोनों कपल ने शादी कर ली। फिलहाल, दोनों के पास एक बेटी और बेटा है।

मॉडलिंग से करियर की शुरुआत

फैशन डिजाइनर वेंडेल रॉड्रिक्स ने अनुष्का शर्मा को पहली बार मॉल में देखा था। जिसके बाद उन्होंने ऐक्ट्रेस को रैंप वॉक करने का मौका दिया। जिसके बाद अनुष्का ने अपनी मॉडलिंग करियर की शुरुआत की। अभिनेत्री ने साल 2008 में शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘रब ने बना दी जोड़ी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।

Editors pick