Cricket
रोहित शर्मा बर्थडे पर पिछले तीन साल से बनाते आ रहे हैं ये अजीब रिकॉर्ड, देखें

रोहित शर्मा बर्थडे पर पिछले तीन साल से बनाते आ रहे हैं ये अजीब रिकॉर्ड, देखें

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने जन्मदिन के दिन पिछले तीन सालों से लगातार महज 5 गेंदें खेलकर ही आउट हो रहे हैं।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपना 37वां जनमदिन मना रहे हैं। इस बीच, मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए स्टार बल्लेबाज ने एक अजीत रिकॉर्ड कायम किया है। रोहित इस खास दिन पर खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। पिछले तीन सालों से हिटमैन अनोखे रिकॉर्ड को बरकरार रखे हुए हैं।

जन्मदिन पर 5 गेंद ही खेलते हैं रोहित शर्मा

मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान अपने जन्मदिन पर महज 5 गेंद खेलकर ही पवेलियन लौटते हैं। रोहित शर्मा पिछले तीन सालों से लगातार 5 गेंदें खेलकर क्रमशः 2,3,4 रन ही बना रहे हैं। वहीं, इससे पहले भी वे एक बार अपने जन्मदिन पर 5 गेंद खेलकर ही लौटे हैं।

एलएसजी के खिलाफ सस्ते में लौटे रोहित

आईपीएल 2024 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले में रोहित शर्मा सस्ते में ही पवेलियन लौट गए। रोहित ने 5 गेंदों में 1 चौका लगाकार 4 रन बनाए और मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर मोहसिन खान के हाथों कैच आउट होकर लौट गए।

यह भी देखेंः रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका संग काटा केक, देखें हिटमैन के जन्मदिन का वीडियो

यह भी देखेंः LSG vs MI Playing XI: मयंक यादव की मैदान पर वापसी, केएल राहुल ने दी मैच से पहले अहम सलाह

यह भी देखेंः T20 World Cup: इन 5 स्टार खिलाड़ियों का कटा पत्ता, नहीं मिली स्क्वॉड में जगह

जन्मदिन पर रोहित शर्मा का आईपीएल में प्रदर्शन

  • 1 (5) vs SRH 2014
  • 2 (5) vs RR 2022
  • 3 (5) vs RR 2023
  • 4 (5) vs LSG 2024

Editors pick