Cricket
रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका संग काटा केक, देखें हिटमैन के जन्मदिन का वीडियो

रोहित शर्मा ने पत्नी रितिका संग काटा केक, देखें हिटमैन के जन्मदिन का वीडियो

मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच से पहले रोहित शर्मा ने अपने जन्मदिन का केक काटा। इस दौरान सेलिब्रेशन का वीडियो भी सामने आया है।

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा 37 साल के हो गए हैं। जन्मदिन के मौके पर रोहित ने अपनी पत्नी रीतिका सजदेह और मुंबई इंडियंस टीम के साथियों संग केक काटकर जश्न मनाया। इस बीच, रोहित के बर्थडे सेलिब्रेशन का वीडियो सामने आया है।

रोहित शर्मा ने पत्नी संग मनाया जन्मदिन

मुंबई इंडियंस के स्टार बल्लेबाज ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच से पहले केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान रोहित अपनी पत्नी रीतिका को केक खिलाते हुए भी देखे जा रहे हैं। साथ ही एमआई के खिलाड़ी तिलक वर्मा, टिम डेविड और सूर्यकुमार यादव भी जश्न में शामिल दिखाई दिए।

सूर्यकुमार के साथ उनकी पत्नी देविशा शेट्टी भी नजर आईं। जबकि, तिलक वर्मा रोहित को गले लगाते हुए नजर आए।

कप्तान हार्दिक पंड्या नहीं हुए शामिल

रोहित शर्मा के जन्मदिन के सेलिब्रेशन में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या नजर नहीं आए। दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी भी सब कुछ सही नहीं होने की अफवाहें थमी नहीं हैं। इस बीच कप्तान का शामिल नहीं होना चर्चाओं को और हवा दे रहा है।

यह भी देखेंः LSG vs MI Playing XI: मयंक यादव की मैदान पर वापसी, केएल राहुल ने दी मैच से पहले अहम सलाह

यह भी देखेंः T20 World Cup: इन 5 स्टार खिलाड़ियों का कटा पत्ता, नहीं मिली स्क्वॉड में जगह

MI को अभी भी अच्छे प्रदर्शन की दरकार

हार्दिक पंड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस ने आईपीएल 2024 में 9 मैचों में 3 में जीत दर्ज की है। ऐसे में वे 6 अंकों के साथ अंक तालिका में 9वें स्थान पर मौजूद हैं। ऐसे में टीम को करिश्माई प्रदर्शन की दरकार है।

Editors pick