Cricket
‘द हिटमैन’ रोहित शर्मा के जन्मदिन पर देखें उनके 10 बड़े रिकार्ड्स

‘द हिटमैन’ रोहित शर्मा के जन्मदिन पर देखें उनके 10 बड़े रिकार्ड्स

Rohit Sharma
रोहित शर्मा का आज 37वां जन्मदिन है। उन्हें 'द हिटमैन' के नाम से जाना जाता है, ये उपाधि उन्हें शानदार रिकॉर्ड की वजह से दी जाती है।

रोहित शर्मा का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ था। आज रोहित शर्मा अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं, उन्होंने मुंबई इंडियंस कैंप में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया। रोहित शर्मा को द हिटमैन के नाम से जाना जाता है, क्योंकि वह अपनी विस्फोटक और लम्बी पारियों के लिए जाने जाते हैं। उनके सामने अच्छे अच्छे गेंदबाज पानी मांगते नजर आते हैं। चलिए उनके जन्मदिन के मौके पर आपको उनके कुछ बड़े क्रिकेट रिकार्ड्स के बारे में बताते हैं।

रोहित शर्मा ने 2007 में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। वह 2007 वर्ल्ड कप विजेता टीम का हिस्सा भी थे। वर्तमान में रोहित शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट में कप्तान है। उनकी कप्तानी में टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में खेलेगी, ये रोहित शर्मा का आखिरी वर्ल्ड कप हो सकता है।

Rohit Sharma Records

1- रोहित शर्मा ने टेस्ट मैच के डेब्यू में 177 रनों की पारी खेली थी, वह उन खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्होंने डेब्यू टेस्ट पारी में शतक जड़ा। वह उन खिलाड़ियों में भी शामिल हैं, जिन्होंने टेस्ट की दोनों पारियों में शतक लगाया है।

2- वनडे में हाईएस्ट स्कोर: रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे बड़ी पारी का रिकॉर्ड है, उन्होंने 264 रन बनाए थे। ये वनडे का सबसे बड़ा स्कोर है, उनके आस पास भी कोई क्रिकेटर नहीं है।

3- रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक लगाए हैं, उनके आलावा किसी अन्य बल्लेबाज ने 2 दोहरे शतक भी नहीं जड़े हैं।

4- एक सीरीज में सबसे अधिक शतक: रोहित शर्मा ने 2019 ओडीआई वर्ल्ड कप में 5 शतक जड़े थे, ये एक रिकॉर्ड है। एकदिवसीय सीरीज या टूर्नामेंट में सबसे अधिक शतक का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है।

एक पारी में छक्के चौकों से सबसे ज्यादा रन

5- रोहित शर्मा के नाम एकदिवसीय पारी में छक्के चौकों से सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड है। 264 रनों की पारी में रोहित शर्मा ने 186 रन छक्के चौकों से बनाए थे।

6- वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 10000 रन बनाने वाले रोहित शर्मा दूसरे बल्लेबाज हैं, उन्होंने 241वीं पारी में 10 हजार रन पूरे किए थे। उनसे आगे विराट कोहली हैं, जिन्होंने 205वीं पारी में ये आंकड़ा छुआ था।

यह भी देखेंRohit Sharma Birthday Celebration: रोहित शर्मा ने यूं मनाया 37वां जन्मदिन, देखें

7- टी20 अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले रोहित शर्मा पहले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 151 मैच खेले हैं, दूसरे नंबर पर आयरलैंड के पॉल स्टिरलिंग (137 मैच) हैं।

8- रोहित शर्मा टी20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3974 रन बनाए हैं, पहले नंबर पर विराट कोहली है।

9- टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले रोहित शर्मा संयुक्त रूप से टॉप पर है। रोहित शर्मा और ग्लेन मैक्सवेल ने 5-5 शतक लगाए हैं।

10- टी20 में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने के मामले में रोहित शर्मा तीसरे नंबर पर है। रोहित ने 34 अर्धशतकीय पारियां खेली हैं।

Editors pick