Cricket
स्टीव स्मिथ का कटेगा पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक की होगी ऑस्ट्रेलियाई T20 World Cup टीम में एंट्री

स्टीव स्मिथ का कटेगा पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक की होगी ऑस्ट्रेलियाई T20 World Cup टीम में एंट्री

स्टीव स्मिथ का कटेगा पत्ता? जेक फ्रेजर-मैकग्रुक की होगी ऑस्ट्रेलियाई T20 World Cup टीम में एंट्री
T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को ICC T20 विश्व कप से बाहर किए जाने की संभावना है।

T20 World Cup 2024: ऑस्ट्रेलियाई अनुभवी बल्लेबाज स्टीव स्मिथ को ICC T20 विश्व कप से बाहर किए जाने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार, फैब 5 बैटर मेन इन येलो के साथ यूएसए और वेस्टइंडीज की यात्रा नहीं करेगा। लेकिन 22 वर्षीय जेक फ्रेजर-मैकगर्क को T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया जा सकता है।

https://twitter.com/mufaddal_vohra/status/1784828980774027499

स्टीव स्मिथ के लिए राह हुई मुश्किल?

स्टीव स्मिथ पिछले कुछ समय से टी-20 क्रिकेट में खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बावजूद स्टीव स्मिथ को टी20 विश्व कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम में नहीं चुना जाना तय है। टेस्ट और वनडे में शानदार बल्लेबाजी करने वाले बल्लेबाज स्मिथ टी20 में प्रभाव डालने में अभी तक नाकामयाब नजर आए हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup के लिए ब्रायन लारा की भारतीय टीम, संदीप और मयंक को मिली जगह

जेक फ्रेजर-मैकग्रुक को मिलेगा मौका?

जहां स्टीव स्मिथ को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है, वहीं युवा जेक फ्रेजर-मैकग्रुक को उनकी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में शामिल किया जाना तय माना जा रहा है। 22 वर्षीय खिलाड़ी आईपीएल 2024 में अपने पहले सीजन में दिल्ली कैपिटल्स के लिए लगातार तबाड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए रन बना रहा है।

Editors pick