Cricket
‘अच्छा वो गोरा सा…’, इंग्लिश सिंगर एड शीरन को क्या कह गए रिंकू सिंह-WATCH

‘अच्छा वो गोरा सा…’, इंग्लिश सिंगर एड शीरन को क्या कह गए रिंकू सिंह-WATCH

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह ने इंग्लिश सिंगर एड शीरन का नाम सुनते ही मजाकिया जवाब दिया।

कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह अक्सर अपने मजाकिया अंदाज को लेकर चर्चाओं में बने रहते हैं। विराट कोहली से दो-दो बल्ले लेने वाले रिंकू अब इंग्लिश गायक एड शीरन पर कसे गए मजाकिया तंज को लेकर फैंस की सुर्खियां बटोर रहे हैं।

रिंकू का एड शीरन पर मजाकिया जवाब

हाल ही में भारत दौरे पर आए इंग्लिश सिंगर एड शीरन ने भारतीय क्रिकेटरों से मुलाकात की थी। इस दौरान शीरन ने शुभमन गिल और भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के साथ पॉडकास्ट भी किया था। गायक मुंबई में गिल के साथ क्रिकेट खेलते हुए भी देखे गए थे।

कोलकाता नाइट राइडर्स के एक पॉडकास्ट में स्टार बल्लेबाज रिंकू सिंह से एड शीरन के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कमाल का जवाब दिया, जिसे सुनकर सभी की हंसी छूट पड़ी।

यह भी देखेंः T20 World Cup से पहले पूर्व भारतीय कोच पर पाकिस्तान ने जताया भरोसा, सौंपी टीम की बड़ी जिम्मेदारी

यह भी देखेंः ‘टीम जीतती है तो 100 का स्ट्राइक रेट भी अच्छा’, कोहली के आलोचकों को गंभीर का जवाब

T20 World Cup टीम में होंगे रिंकू सिंह?

टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए भारतीय स्क्वॉड का ऐलान जल्द ही होने जा रहा है। इस दौरान सभी की निगाहें भारतीय युवा फिनिशर रिंकू सिंह पर भी होंगी। रिंकू को भारतीय टीम में चुना जाना लगभग तय माना जरा है। युवा बल्लेबाज ने टी20 फॉर्मेट में डेब्यू करते हुए साल की शुरूआत में कमाल का प्रदर्शन दिखाया था। वहीं, आईपीएल में भी वह खुद को भली भांति साबित कर चुके हैं।

Editors pick