Cricket
Australia Squad for T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिली जगह

Australia Squad for T20 World Cup: ऑस्ट्रेलिया स्क्वॉड का ऐलान, देखें किसे मिली जगह

T20 World Cup के लिए ऑस्ट्रेलिया की बेस्ट प्लेइंग 11-देखें
Australia T20 World Cup Squad 2024- टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है।

आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम ने अपने स्क्वॉड का ऐलान कर दिया है। टीम की कप्तानी ऑल-राउंडर मिशेल मार्श करेंगे। स्पिनर गेंदबाज एडम जाम्पा को भी स्क्वॉड में जगह मिली है। टीम में अनुभवी खिलाड़ियों को तवज्जो दी गई है। लेकिन जैक फ्रेजर को जगह नहीं मिली है, जो आईपीएल में शानदार फॉर्म में हैं।

जैक फ्रेजर आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए बतौर सलामी बल्लेबाज खेल रहे हैं, उनकी बल्लेबाजी देखकर माना जा रहा था कि वह ऑस्ट्रेलिया की टी20 वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह बना लेंगे। लेकिन ऐसा नहीं हुआ, इस पर ऑस्ट्रेलियाई फैंस भी सोशल मीडिया पर आलोचना कर कर रहे हैं। डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड को स्क्वॉड में जगह मिली है।

Australia T20 World Cup Squad

  • मिशेल मार्श – Mitchell Marsh (कप्तान)
  • एश्टन अगर – Ashton Agar
  • पैट कमिंस – Pat Cummins
  • टिम डेविड – Tim David
  • नैथन एलिस – Nathan Ellis
  • जोश हेजलवुड – Josh Hazlewood
  • ट्राविस हेड – Travis Head
  • जोश इंग्लिस – Josh Inglis
  • ग्लेन मैक्सवेल – Glenn Maxwell
  • मिशेल स्टार्क – Mitchell Starc
  • मार्कस स्टोइनिस – Marcus Stoinis
  • मैथ्यू वेड – Matthew Wade
  • डेविड वार्नर – David Warner
  • एडम ज़म्पा – Adam Zampa

Read- T20 World Cup 2024 All Teams Squad: भारत, ऑस्ट्रेलिया समेत सभी 20 टीमों का स्क्वाड, यहां देखें

टी20 वर्ल्ड कप 1 जून से 29 जून तक अमेरिका और कैरिबियन देशों में खेला जाएगा। अमेरिका में 3 और कैरिबियन देशों में 6 शहरों में इसकी मेजबानी होगी। कुल 20 टीमें टूर्नामेंट में खेलेंगी। कुल 4 ग्रुप होंगे, हर ग्रुप में 5-5 टीमें होंगी। ऑस्ट्रेलिया ग्रुप B में शामिल है। उसके साथ इस ग्रुप में इंग्लैंड, नामीबिया, ओमान और स्कॉटलैंड हैं।

Editors pick