Cricket
Australia T20 World Cup Jersey 2024: ऑस्ट्रेलिया ने लांच की नई जर्सी, देखें

Australia T20 World Cup Jersey 2024: ऑस्ट्रेलिया ने लांच की नई जर्सी, देखें

Australia T20 World Cup Jersey 2024
Cricket Australia से पहले न्यूजीलैंड समेत कई देश जर्सी का अनावरण कर चुके हैं। BCCI कुछ दिन में T20 वर्ल्ड कप के लिए जर्सी का अनावरण कर देगा।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने आगामी टी20 वर्ल्ड कप के लिए अपनी नई जैसे लांच कर दी है। आज ही टीम ने वर्ल्ड कप के लिए अपने स्क्वॉड का ऐलान भी किया। मिशेल मार्श वर्ल्ड कप में टीम की कमान संभालेंगे, जबकि डेविड वार्नर, मैथ्यू वेड, पैट कमिंस, ग्लेन मैक्सवेल आदि अनुभवी खिलाड़ी स्क्वॉड में चुने गए हैं।

वर्ल्ड कप में अपनी टीम घोषणा के कुछ समय बाद ही क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने अपनी वर्ल्ड कप किट का अनावरण किया। मिशेल मार्श ने पहने जर्सी का अनावरण किया। बाजू के नीचे पीले रंग की पट्टी है, जर्सी कॉलर रहित है। गर्दन पर भी पीले रंग की पट्टी है। जर्सी का रंग गाढ़ा हरा है।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया से पहले यूगांडा, नेपाल, न्यूजीलैंड आदि कई देश अपनी जर्सी का अनावरण कर चुके हैं। बीसीसीआई भी कुछ दिन में भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2024 के लिए जर्सी का अनावरण कर देगा।

यह भी देखेंJake Fraser McGurk को नहीं मिली वर्ल्ड कप स्क्वॉड में जगह, स्टीव स्मिथ भी बाहर

Australia Squad for T20 World Cup 2024

मिशेल मार्श (कप्तान), एश्टन अगर, पैट कमिंस, टिम डेविड, नैथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्राविस हेड, जोश इंग्लिस, ग्लेन मैक्सवेल, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डेविड वार्नर, एडम ज़म्पा।

Editors pick