Cricket
न्यूजीलैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए लॉन्च की जर्सी-देखें

न्यूजीलैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए लॉन्च की जर्सी-देखें

न्यूजीलैंड ने T20 World Cup 2024 के लिए लॉन्च की जर्सी-देखें
T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 नजदीक आने के साथ टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं।

T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप 2024 नजदीक आने के साथ टीमों ने टूर्नामेंट के लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। 1 जून को विश्व कप शुरू होने के साथ, सोमवार को न्यूजीलैंड क्रिकेट ने वर्ल्ड कप के लिए स्क्वाड के साथ-साथ अपनी नई जर्सी भी लॉन्च की। जो देखने में बेहद खूबसूरत है।

न्यूजीलैंड ने लॉन्च की जर्सी

काले रंग की अपनी थीम से हटकर, न्यूजीलैंड ने अपनी टी20 विश्व कप जर्सी में एक रेट्रो टच लागू किया, जिसमें हल्का बदली रंग और बीच में सफेद रंग दिखाई दे रहा है। फोटो में ईश सोढ़ी, माइकल ब्रेसवेल, टिम साउदी, मार्क चैपमैन, जिमी नीशम जैसे सितारे नई जर्सी को पहने हुए नजर आ रहे हैं।

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड टीम की घोषणा, केन विलियमसन करेंगे कप्तानी

न्यूजीलैंड कब करेंगे अपने अभियान की शुरुआत?

टी20 विश्व कप की शुरुआत तो 1 जून से होगी, लेकिन न्यूजीलैंड अपने अभियान की शुरुआत 7 जून से करेगी। टूर्नामेंट में कीवी टीम पहला मुकाबला गुयाना में अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी। न्यूजीलैंड ग्रुप-सी में मौजूद है।

T20 World Cup 2024 के लिए न्यूजीलैंड की टीम

केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, डेवोन कॉनवे, डेरिल मिशेल, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, रचिन रवींद्र, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, मैट हेनरी, ट्रेंट बोल्ट, लॉकी फर्ग्यूसन, जिमी नीशम , टिम साउथी, ईश सोढ़ी

स्टैंड बय: बेन सियर्स

Editors pick