Cricket
टीम के साथ होटल में नहीं रह रहे थे रोहित शर्मा, खुद किया खुलासा: Watch

टीम के साथ होटल में नहीं रह रहे थे रोहित शर्मा, खुद किया खुलासा: Watch

Rohit Sharma
IPL में आज मुंबई इंडियंस का मैच पंजाब किंग्स के साथ मोहाली में है। इससे पहले कई मैच टीम ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े में खेले थे।

आज इंडियन प्रीमियर लीग में मुंबई इंडियंस का मुकाबला पंजाब किंग्स के साथ है। पिछले कई मैच टीम ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े पर खेले थे, अब उसका अगला मैच वानखेड़े में 3 मई को है। जब मुंबई इंडियंस पिछले कई समय के लिए अपने होम ग्राउंड पर खेल रही थी, इस दौरान रोहित शर्मा मुंबई इंडियंस के साथ होटल में नहीं बल्कि अपने घर में ठहरे हुए थे।

का एक वीडियो वायरल हो रहा है, इसमें वह वीडियो कॉल पर एडम गिलक्रिस्ट समेत कई लोगों से बात कर रहे हैं। इस दौरान रोहित बता रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के होम गेम उनके लिए अच्छे थे क्योंकि इस दौरान वह अपने घर पर थे। उन्होंने ये भी बताया कि वह टीम के साथ मीटिंग शुरू होने से कुछ समय पहले ही जुड़ते थे।

यह भी देखें- CSK को बड़ा झटका, धाकड़ सलामी बल्लेबाज हुआ IPL 2024 से बाहर

PBKS vs MI: आज आईपीएल में भिड़ेंगी पंजाब और मुंबई

आज आईपीएल का मैच नंबर 31वां पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच मोहाली में खेला जाएगा। ये मुंबई इंडियंस का इस सीजन का 7वां मैच है। इससे पहले खेले 6 मैचों में मुंबई इंडियंस ने 4 मैच हारे हैं, वह अंक तालिका में नौवें नंबर पर है।

Editors pick