Cricket
Happy Ram Navmi: ऋषभ पंत से लेकर केशव महाराज, क्रिकेटरों ने दी श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं

Happy Ram Navmi: ऋषभ पंत से लेकर केशव महाराज, क्रिकेटरों ने दी श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं

आईपीएल 2024 के बीच भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों ने सभी फैंस को सोशल मीडिया पर श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी हैं।

देश भर में श्रीराम नवमी का त्योहार मनाया जा रहा है। इस बीच, भारतीय ही नहीं बल्कि विदेशी खिलाड़ियों ने भी फैंस को पर्व की शुभकामनाएं दी है। आईपीएल 2024 के चलते दुनिया भर के क्रिकेटर यहां डेरा डाले हुए हैं।

भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज और दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने ट्वीट करते हुए श्रीराम नवमी की शुभमनाएं दी हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आकाश चोपड़ा ने भी श्रीराम मंदिर की तस्वीर शेयर करते हुए सभी को बधाई दी।

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना ने ट्वीट करते हुए सभी को श्रीराम नवमी की शुभमनाएं दी। रैना ने श्रीराम की तस्वीर शेयर करते हुए सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है।

यह भी देखेंः GT vs DC: शुभमन गिल की एंट्री पर फिदा हुई फैन गर्ल, वीडियो हो रहा है वायरल

यह भी पढ़ें: अंत तालिका में फिसड्डी RCB के टिकट सबसे महंगे, 50 हजार तक पहुंची कीमत, जानें बाकी टीमों के रेट

यह भी देखेंः Fact Check: एसआरएच से हार के बाद मयंक अग्रवाल पर भड़के विराट कोहली?

साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने किए श्रीराम मंदिर के दर्शन

साउथ अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज ने हाल ही में अयोध्या के श्रीराम मंदिर के दर्शन किए थे। राजस्थान रॉयल्स टीम में शामिल महाराज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर श्रीराम मंदिर की तस्वीर शेयर की है और सभी को श्रीराम नवमी की शुभकामनाएं दी।

Editors pick