Cricket
Watch: अरुण जेटली स्टेडियम में आकर गिरी कटी पतंग, पंत और रोहित शर्मा की छूटी हंसी

Watch: अरुण जेटली स्टेडियम में आकर गिरी कटी पतंग, पंत और रोहित शर्मा की छूटी हंसी

DC vs MI IPL 2024
DC vs MI IPL 2024: दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस मैच के दौरान एक फनी मोमेंट हुआ जब, कटी पतंग आकर रोहित शर्मा के पास गिर गई।

दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 257 रनों का विशाल स्कोर बनाया था। मुंबई इंडियंस का टॉप आर्डर कुछ खास कमाल नहीं कर पाया, लेकिन मुंबई इंडियंस की पारी के पहले ओवर में एक मजेदार वाक्या हुआ जब एक काली पतंग आकर रोहित शर्मा के पास गिर गई। इस पर रोहित के साथ ऋषभ पंत की भी हंसी छूट गई, उन्होंने अंपायर को पतंग देने से पहले खुद उड़ाने का प्रयास भी किया।

दिल्ली में जुलाई अगस्त में पतंगे खूब उड़ती है, लेकिन किसी शख्स ने पतंग उड़ाई जो सीधा दिल्ली के स्टेडियम के बीच में आकर गिरी। ये किसी शख्स ने स्टेडियम के बाहर से ही किया होगा, क्योंकि मैच के लिए दर्शकों को ऐसी किसी चीज को अंदर लेकर जाने की इजाजत नहीं होती।

अरुण जेटली स्टेडियम की पाटा पिच पर भी रोहित शर्मा कुछ ख़ास कमाल नहीं कर पाए, उन्होंने 8 गेंदों में सिर्फ 8 रन बनाए। उनके साथी ईशान किशन ने 14 गेंदों में 20 और सूर्यकुमार यादव ने 13 गेंदों में 26 रन बनाए।

Editors pick