Cricket
DC vs MI: फ्रेजर मैकगर्क की घातक पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

DC vs MI: फ्रेजर मैकगर्क की घातक पारी से दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड

जेक फ्रेजर मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ हुए मैच में 27 गेंदों में 84 रन जड़ डाले, जिसके चलते डीसी ने पावरप्ले में 92/0 का स्कोर बनाया।

दिल्ली कैपिटलस ने अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में मुंबई इंडियस के गेंदबाजों की जमकर धुलाई कर दी। सलामी बल्लेबाज जेक फ्रेजर मैकगर्क ने तूफानी पारी खेलते हुए 27 गेंदों में 11 चौके और 6 छक्कों की मदद से 84 रन जड़ डाले। इसके चलते डीसी ने कुछ रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिए।

पावरप्ले में 5वां सबसे बड़ा स्कोर

दिल्ली कैपिटल्स ने मैकगर्क की पारी की बदौलत पावरप्ले में ही 92/0 का स्कोर खड़ा कर दिया। आईपीएल इतिहास में पावरप्ले का यह पांचवा सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले इसी सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 125 रन पावरप्ले में जड़े थे, जो सूची में पहले नंबर पर है।

आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा स्कोर

  • 125/0 SRH vs DC Delhi 2024
  • 105/0 KKR vs RCB Bengaluru 2017
  • 100/2 CSK vs PK Wankhede 2014
  • 93/1 PBKS vs KKR Kolkata 2024
  • 92/0 DC vs MI Delhi 2024 *
  • 90/0 CSK vs MI Wankhede 2015

फ्रेजर मैकगर्क की घातक पारी

दिल्ली कैपिटल्स को मुंबई इंडियंस के खिलाफ शुरूआत देने उतरे फ्रेजर मैकगर्क ने जसप्रीत बुमराह और नुवान तुषारा के ओवरों की जमकर धुलाई की। इस दौरान उन्होंने बुमराह पर भी शानदार शॉट जड़े। मैकगर्क ने 311.11 के स्ट्राइक रेट से 27 गेंदों में 84 रन जड़े।

यह भी देखेंः हार्दिक पंड्या की नहीं भारतीय टीम में जरूरत? इरफान पठान का बड़ा बयान

इसी के साथ मैकगर्क आईपीएल में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं।

IPL में पावरप्ले में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • 87 सुरेश रैना (सीएसके) vs पंजाब किंग्स, वानखेड़े, 2014
  • 84 ट्रेविस हेड (एसआरएच) vs डीसी, दिल्ली, 2024
  • 78 जेक फ्रेजर मैकगर्क (डीसी) vs एमआई दिल्ली, 2024 *
  • 74 एडम गिलक्रिस्ट (डेकन चार्जर्स) vs डीसी, सेंचुरियन, 2009

Editors pick