Cricket
GT vs DC: शुभमन गिल की एंट्री पर फिदा हुई फैन गर्ल, वीडियो हो रहा है वायरल

GT vs DC: शुभमन गिल की एंट्री पर फिदा हुई फैन गर्ल, वीडियो हो रहा है वायरल

Shubman Gill की एंट्री पर फिदा हुई फैन गर्ल, वीडियो हो रहा है वायरल
Shubman Gill देश के सबसे लोकप्रिय युवा क्रिकेटरों में से एक हैं और उनका अपना एक फैन बेस है। फैन बेस में लड़कियों की भी काफी अधिक संख्या है।

GT vs DC: शुभमन गिल (Shubman Gill) इस समय भारतीय क्रिकेट के उभरते सितारे हैं। विराट कोहली के बाद जिस खिलाड़ी को भारतरीय फैंस आने वाले समय में उनकी जगह देखते हैं वह विराट कोहली ही हैं। देश के सबसे लोकप्रिय युवा क्रिकेटरों में से एक हैं और उनका अपना एक फैन बेस है। इस फैंस बेस में लड़कियों की भी काफी अधिक संख्या है। इस बात की पुष्टि मंगलवार को अहमदाबाद में गिल के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस और कैपिटल्स के बीच मुकाबले से पहले टीम होटल में चेक इन के दौरान हो गई।

यह भी पढ़ें: अंत तालिका में फिसड्डी RCB के टिकट सबसे महंगे, 50 हजार तक पहुंची कीमत, जानें बाकी टीमों के रेट

शुभमन गिल की फीमेल फैन

इस वीडियो में जिस चीज ने सबका ध्यान खींचा वह गिल की एंट्री पर उनकी महिला फैन का रिएक्शन था। गुजरात टाइटंस सोशल मीडिया हैंडल ने एक क्लिप पोस्ट की जिसमें महिला फैंस को गिल पर फ़िदा होते देखा जा सकता है। टाइटंस द्वारा साझा की गई क्लिप अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

आज गुजरात टाइटंस का मुकाबला अहमदाबाद में दिल्ली कैपिटल्स से होने वाला है। गिल पिछले कुछ समय से शानदार फॉर्म में हैं। अब तक छह मैचों में उन्होंने 151.78 की स्ट्राइक रेट से 255 रन बनाए हैं।

Editors pick