Cricket
DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया

DC vs MI Highlights: दिल्ली कैपिटल्स ने रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 10 रन से हराया

आज का आईपीएल मैच दिल्ली कैपिटल्स वर्सेस मुंबई इंडियंस है। ये मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जा रहा है।

DC vs MI Highlights: मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में मुकाबला खेला गया। दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने मुंबई इंडियंस को इस मुकाबले में 10 रनों से मात दी है। हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। दिल्ली की टीम ने सलामी बल्लेबाजी फ्रेजर की 84 रनों की तूफानी पारी और शाई होप की आतिशी पारी के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खो कर 257 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई की टीम तिलक वर्मा की अर्धशतकीय और हार्दिक पांड्या की तूफानी पारी के बावजूद 20 ओवर में 9 विकेट खो कर 247 रन ही बना सकी।

DC vs MI Score:

DC- 257/4 (20 over)

MI- 247/9 (20 over)

DC vs MI Updates:

दिल्ली ने मुंबई को 10 रनों से हराया

दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को 10 रन से हरा दिया है। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए। इसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 247 रन ही बना सकी।

टिम डेविड 37 रन बनाकर हुए आउट

स्टार बल्लेबाज टिम डेविड 17 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मुकेश कुमार ने उन्हें आउट किया। मुंबई को जीत के लिए 14 गेंद में 48 रन चाहिए।

मुंबई का स्कोर 200 के पार

मुंबई इंडियंस ने 18वें ओवर में 200 का स्कोर पार कर लिया है। टिम डेविड 27 और तिलक 53 रन बनाकर खेल रहे हैं। मुंबई को जीत के लिए 16 गेंद में 54 रन चाहिए।

तिलक वर्मा की फिफ्टी

तिलक वर्मा ने 25 गेंदों पर 50 रनों की पारी खेलकर मुंबई की पारी को एक छोर से संभाले रखा है। मुंबई को जीत के लिए 28 गेंदों पर 78 रनों की जरूरत है।

रशिख ने एक ओवर में झटके दो विकेट

रशिख सलाम ने मुंबई इंडियंस को डबल झटके दिए हैं। अपने दूसरे ओवर में रसिख ने पहले हार्दिक पांड्या और फिर नेहाल वढेरा को पवेलियन का रास्ता दिखाया। कप्तान हार्दिक 24 गेंद में 46 रन ही बना सके।

मुंबई इंडियंस की हालत खराब, हार्दिक ने बदला गियर

258 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की पारी लड़खड़ा गई है। रोहित, ईशान और सूर्यकुमार यादव पवेलियन लौट गए हैं। इसके बाद हार्दिक पांड्या ने कुलदीप के ओवर में वापसी करने का प्रयास किया है। कुलदीप के ओवर में 19 रन बनाए।

पावरप्ले में मुंबई ने बनाए 65 रन

मुंबई इंडियंस ने पावरप्ले में तीन विकेट खोकर 65 रन बनाए हैं। स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव 13 गेंद में 26 रन बनाकर आउट हुए। खलील ने उन्हें आउट किया।

मुंबई इंडियंस क्क दूसरा विकेट गिरा

MI को मुकेश कुमार ने दूसरा झटका दिया। ईशान किशन 14 गेंदों पर 20 रन बनाकर आउट हुए।

मुंबई इंडियंस को लगा पहला झटका

रोहित शर्मा एक बार फिर फेल हुए, खलील अहमद की गेंद पर होप को कैच थमा बैठे। रोहित ने 8 गेंदों पर 8 रन बनाए।

3 ओवर में MI 35 /0

तीन ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर बिना विकेट खोए 35 रन है । रोहित शर्मा 8 और ईशान किशन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं।

मुंबई इंडियंस की बल्लेबाजी शुरू

मुंबई इंडियंस को जीत के लिए 258 रन बनाने होंगे। रोहित शर्मा और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं। लिज़ाद विलियम्स पहला ओवर फेंकने आए उन्होंने 12 रन दिए।

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में बनाए 257 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 257 रन बनाए हैं। आईपीएल में ये दिल्ली का हाईएस्ट स्कोर है। दिल्ली के लिए फ्रेजर ने सर्वाधिक 84 रन बनाए

दिल्ली का चौथा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स ने कप्तान ऋषभ पंत का विकेट गंवाया है। ऋषभ पंत 19 गेंद में 29 रन बनाकर आउट हुए। जसप्रीत बुमराह ने उन्हें आउट किया।

दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 200 के पार

दिल्ली कैपिटल्स ने 17वें ओवर में 200 का आकंड़ा पार कर लिया है। कप्तान ऋषभ पंत 27 और स्टब्स 5 रन बनाकर खेल रहे हैं। पिछले पांच ओवर में दिल्ली ने 64 रन बनाए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स का तीसरा विकेट गिरा

होप के रूप में दिल्ली को तीसरा झटका लगा, होप ने 17 गेंदो पर 41 रन बनाए। उन्हें ल्यूक वुड ने तिलक वर्मा के हाथों कैच कराया।

12 ओवर में दिल्ली का स्कोर 150 पार

शै होप ओर ऋषभ पंत क्रीज पर डटे हुए हैं, 12 ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर 154/2

दिल्ली कैपिटल्स का दूसरा विकेट गिरा

दिल्ली कैपिटल्स ने 10वें ओवर में दूसरा विकेट गंवाया है। सलामी बल्लेबाज अभिषेक पोरेल 27 गेंद में 36 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। मोहम्मद नबी ने उन्हें आउट किया।

जैक फ्रेजर मैकगर्क ने दिल्ली में फैंस का जमकर मनोरंजन किया

दिल्ली को लगा पहला झटका

तूफानी पारी खेल रहे फ्रेजर मैकगर्क को पीयूष चावला ने शांत किया और वह 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए। फ्रेजर मैकगर्क ने अपनी पारी के दौरान 11 चौके और 6 छक्के लगाए।

पॉवरप्ले में आए 92 रन

दिल्ली कैपिटल्स ने पॉवरप्ले में खूब रन बटोरे हैं। फ्रेजर और पोरेल की जोड़ी ने 92 रन बनाए। फ्रेजर 78 और पोरेल 11 रन बनाकर खेल रहे हैं।

हार्दिक के ओवर में जड़े 20 रन

हार्दिक के ओवर में जेक ने उनकी खूब मरम्मत की है, हार्दिक की पहली ही गेंद पर चौका जड़ा। इस ओवर में 20 रन आए।

जल्दी में JFM

फ्रेजर मैकगर्क की तूफानी फिफ्टी

फ्रेजर मैकगर्क ने इस सीजन की सबसे तीज फिफ्टी जड़ दी है, पीयूष चावला को छक्का लगाकर उन्होंने 15 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया।

जैक फ्रेजर ने उड़ाए वुड के तोते

पहले ओवर में दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क ने 19 रन जोड़े। ल्यूक वुड को समझ नहीं आया कि वह कहां गेंद डाले ओर उनकी लाइन ओर लेंथ बिगाड़ दी।

मैच शुरू

ईशान पोरेल और जेक फ्रेजर-मैकगर्क दिल्ली के लिए ओपनिंग करने मैदान अपर उतरे हैं। मुंबई की ओर से ल्यूक वुड गेंदबाजी की शुरुआत कर रहे हैं।

मुंबई इंडियंस प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, ल्यूक वुड, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा

दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन

जेक फ्रेजर-मैकगर्क, कुमार कुशाग्र, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, लिजाद विलियम्स, मुकेश कुमार, खलील अहमद

ऋषभ पंत ने फैंस का दिल जीता

मुंबई इंडियंस कर रही पहले गेंदबाजी

मुंबई ने जीता टॉस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। मैच दिल्ली में खेल जा रहा है।

कोटला का किला जीतने के लिए दिल्ली तैयार

3 बजे होगा टॉस

दिल्ली और मुंबई के बीच मुकाबले का टॉस 3 बजे होगा।

दिल्ली कैपिटल्स टीम

पृथ्वी शॉ, जेक फ्रेजर-मैकगर्क, अक्षर पटेल, शाई होप, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अभिषेक पोरेल, कुलदीप यादव, एनरिक नॉर्टजे, खलील अहमद, मुकेश कुमार, ललित यादव, प्रवीण दुबे। रसिख दार सलाम, सुमित कुमार, कुमार कुशाग्र, डेविड वार्नर, यश ढुल, विक्की ओस्तवाल, स्वास्तिक चिकारा, झाय रिचर्डसन, रिकी भुई, लिज़ाद विलियम्स, ईशांत शर्मा, गुलबदीन नैब

मुंबई इंडियंस टीम

रोहित शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमरा, नुवान तुषारा, आकाश मधवाल, नमन धीर, शम्स मुलानी, डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, श्रेयस गोपाल, कुमार कार्तिकेय, ल्यूक वुड, हार्विक देसाई, अर्जुन तेंदुलकर, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, क्वेना मफाका

Editors pick