Cricket
WPL 2023: आकाश चोपड़ा से लेकर सबा करीम तक, ये पूर्व महिला और पुरुष क्रिकेटर्स विमेंस प्रीमियर लीग में करेंगे कमेंट्री- Check Out

WPL 2023: आकाश चोपड़ा से लेकर सबा करीम तक, ये पूर्व महिला और पुरुष क्रिकेटर्स विमेंस प्रीमियर लीग में करेंगे कमेंट्री- Check Out

WPL 2023: आकाश चोपड़ा से लेकर सबा करीम तक, ये पूर्व महिला और पुरुष क्रिकेटर्स विमेंस प्रीमियर लीग में करेंगे कमेंट्री- Check Out
WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) कल यानी 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है। महिला लीग की शुरूआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian Womens) और गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants Womens)) के बीच मुकाबले से होनी है। इस लीग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया है। वहीं इस महिला लीग […]

WPL 2023: विमेंस प्रीमियर लीग 2023 (Womens Premier League 2023) कल यानी 4 मार्च से शुरू होने जा रहा है। महिला लीग की शुरूआत मुंबई इंडियंस (Mumbai Indian Womens) और गुजरात जायंट्स (Gujrat Giants Womens)) के बीच मुकाबले से होनी है। इस लीग में कुल पांच टीमों ने हिस्सा लिया है। वहीं इस महिला लीग में पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा (Aakash Chopra) से लेकर सबा करीम (Saba Kareem) तक कमेंट्री (WPL 2023 Commentators) करते हुए नजर आने वाले हैं। इस लिस्ट में कई पूर्व महिला क्रिकेटर्स (Womens Cricketers) भी शामिल हैं।क्रिकेट की सभी खबरों के लिए Hindi.InsideSport.In के साथ जुड़े रहें।

आपको बता दें कि भारत क्रिकेट के इतिहास में महिला लीग की शुरूआत पहली बार होने जा रहा है। बीसीसीआई महिला लीग के लिए टिकट्स महिलाओं के लिए मुफ्त औऱ पुरुषों के लिए कवल 100 रुपये की कीमत रखी है। वहीं इस लीग के सभी मुकाबले मुंबई के अलग-अलग स्टेडियम में खेले जाने है। वहीं पहले सीजन का पहला मुकाबला डीवाई पाटिल स्टेडियम पर मुंबई इंडियंस और डीवाई पाटिल के बीच खेला जाएगा। बतौर कप्तान हरमनप्रीत (मुंबई) और बेथ मूनी (गुजरात) आमने सामने होगी। ये मुकाबला शाम को साढ़े 7 बजे से होगा। इससे दो घंटे पहले ओपनिंग सेरेमनी शुरू होगी।

महिला लीग के पहले सीजन में ये दिग्गज करेंगे कमेंट्री

गौरतलब है कि बीसीसीआई ने हिंदी कमेंट्री के लिए अंजुम चोपड़ा, रीमा मल्होत्रा, सामंथा लोबट्टो, जहीर खान, आकाश चोपड़ा, पार्थिव पटेल, अनंत त्यागी और सबा करीम, पूनम राउत और  प्रज्ञान ओझा जैसे कई पुरुष और दिग्गज क्रिकेटर्स कमेंट्री के लिए रखा है। इनमें से कई कमेंटेटर आईपीएल और इंटरेशनल मैचों में भी कमेंट्री करते रहते हैं। महिला लीग में आईपीएल की टीमों मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और गुजराट जायंट्स ने भी महिला टीम खरीदी है।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों (Latest Cricket News, Sports News, Breaking SportsNews, Viral Video) को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें।

Editors pick