Cricket
Anushka Sharma बच्चों के साथ 2 महीने बाद लौटी भारत, पपराजी को दिखा दी बेटे अकाय की झलक

Anushka Sharma बच्चों के साथ 2 महीने बाद लौटी भारत, पपराजी को दिखा दी बेटे अकाय की झलक

अनुष्का शर्मा लौटी इंडिया, पपराजी को इस शर्त पर दिखाई बेटे अकाय की झलक
Anuhska Sharma को पति Virat Kohli एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। इस कपल ने पपराजी से उनके बच्चों की तस्वीरें न लेने का आग्रह किया।

Anushka Sharma Virat Kohli: विराट कोहली की पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस बेटे अकाय और बेटी वामिका के साथ भारत लौट आई हैं। वह अपने बेटे के जन्मे के दो महीने बाद मुंबई वापस लौटी हैं। अनुष्का शर्मा को पति विराट कोहली एयरपोर्ट पर लेने पहुंचे। हालांकि, इस कपल ने पपराजी से उनके बच्चों की तस्वीरें न लेने का आग्रह किया, लेकिन फिर भी उनके बेटे की हल्की झलक देखने को मिली।

Anushka Sharma बेटे अकाय के जन्म के बाद लौटी इंडिया

सोशल मीडिया पर विरल भयानी अनुष्का शर्मा के भारत वापस लौटने की जानकारी साझा की। उन्होंने यह भी बताया कि अनुष्का शर्मा ने पपराजी से वादा किया है कि जब बच्चे आसपास नहीं होंगे तब वह पोज देंगी।

लंदन में हुआ था अकाय का जन्म

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा की डिलवरी लंदन में हुई है। इंग्लैंड सीरीज से ठीक पहले विराट कोहली ने अपना नाम सीरीज से वापस लिया था और वह परिवार के साथ लंदन में ही थे। विराट को बेटी वामिका के साथ रेस्त्रां पर खाना कहते हुए कुछ तस्वीरें भी वायरल हुई थी। विराट कोहली आईपीएल से पहले मार्च में ही वापस स्वदेश लौट आए थे, जबकि अनुष्का शर्मा 16 अप्रैल को ही भारत वापस लौटी हैं।

Editors pick