क्रिकेट में टॉस के समय कप्तान की किस्तम एक अहम भूमिकता निभाती है। इसी मामले में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ काफी पिछड़ते नजर आए हैं। युवा कप्तान ने एमएस धोनी के पदिचन्हों पर चलने की कोशिश करते हुए प्रदर्शन भले ही अच्छा किया है, लेकिन उन्होंने इस सीजन सबसे ज्यादा टॉस गंवाए हैं।
ऋतुराज गायकवाड़ ने गंवाए पूरे 10 टॉस
चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान ऋतुराज गाकवाड़ की किस्मत टॉस के मामले में बेहद खराब रही है। उन्होंने चेन्नई सुपरकिंग्स और पंबाज किंग्स के बीच चल रहे मैच में फिर से टॉस गंवा दिया।
हालांकि, उनकी टीम ने प्रदर्शन में कोई कमी नहीं छोड़ी है और वे 10 में से 5 मैच जीतकर अंक तालका में 5वें स्थान पर हैं। टॉस हारने के बावजूद सीएसके ने 3 मैच जीते हैं, जबकि इतने ही मैच हारे हैं।
यह भी देखेंः वुमेंस T20 World Cup 2024 का शेड्यूल हुआ जारी, जानें किस दिन होंगे भारत के मैच
यह भी देखेंः Women’s T20 World Cup 2024 Schedule: महिला वर्ल्ड कप के शेड्यूल का ऐलान, यहां देखें मैचों की लिस्ट
कप्तान ने पीबीकेएस के खिलाफ टॉस हारने के बाद कहा, “कुछ भी अलग नहीं है, लेकिन सिक्का उछालना एक ऐसी चीज है जिस पर मुझे काम करने की जरूरत है। मुझे लगता है कि मैं लगातार सात हार चुका हूं।”
IPL 2024 में ऋतुराज गायकवाड़ के टॉस का रिकॉर्ड
विपक्षी टीम | टॉस रिजल्ट | मैच रिजल्ट |
---|---|---|
RCB | हारे | जीते |
GT | हारे | जीते |
DC | हारे | हारे |
SRH | हारे | हारे |
KKR | जीते | जीते |
MI | हारे | जीते |
LSG | हारे | हारे |
LSG | हारे | हारे |
PBKS | हारे | हारे |
SRH | हारे | जीते |
PBKS | हारे | हारे |