Cricket
GT vs DC मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस ने शुभमन गिल को लेकर यूं बनाया मजाक-WATCH VIDEO

GT vs DC मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस ने शुभमन गिल को लेकर यूं बनाया मजाक-WATCH VIDEO

GT vs DC मैच में दिखी मिस्ट्री गर्ल, फैंस ने शुभमन गिल को लेकर यूं बनाया मजाक-WATCH VIDEO
आईपीएल के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइंटस को 6 विकेट से हराया। इस हार के बाद कप्तान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल चर्चा में हैं।

IPL 2024 GT vs DC: आईपीएल 2024 के 32वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने गुजरात टाइंटस को 6 विकेट से हराया। इस हार के बाद कप्तान गुजरात के कप्तान शुभमन गिल चर्चा में हैं। गिल को इस मैच में एक मिस्ट्री गर्ल को देखते हुए देखा गया। मैच के बाद शुभमन गिल और एक मिस्ट्री गर्ल का सोशल मीडिया पर वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसके बाद फैंस गिल के मजे लेते हुए नजर आ रहे हैं।

कौन है ये मिस्ट्री गर्ल?

सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही वीडियो में जो मिस्ट्री गर्ल दिखाई दे रही है उसमे फैंस का कहना है की वो कोई और नहीं बल्की दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ की एक्स गर्लफ्रेंड प्राची सिंह है, तो वहीं किसी ने इसे लेकर कुछ और ही कयास लगाए हैं।

यह भी पढ़ें: IPL 2024 बीच हुई सट्टेबाजों की गिरफ्तारी, थाने में पुलिस ने धर-दबोचा

ऐसा रहा मुकाबला

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत अच्छी हुई। पृथ्वी शॉ और जैक फ्रेजर-मैकगर्क के बीच पहले विकेट के लिए 25 रनों की साझेदारी हुई। स्पेंसर जॉनसन ने टीम को पहला झटका दिया। उन्होंने मैकगर्क को शिकार बनाया। वह दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 20 रन बनाने में कामयाब हुए।

वहीं, शॉ सिर्फ सात रन बना सके।  इस मुकाबले में अभिषेक पोरेल ने 15, शाई होप ने 19, ऋषभ पंत ने 16 और सुमित कुमार ने नौ रन बनाए। पंत और सुमित नाबाद रहे। गुजरात के लिए संदीप वॉरियर ने दो विकेट चटकाए। वहीं, स्पेंसर जॉनसन और राशिद खान को एक-एक सफलता मिली।

Editors pick