Cricket
बडोनी और अरशद ने किया कमाल, हुई दोनों के बीच IPL इतिहास की 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

बडोनी और अरशद ने किया कमाल, हुई दोनों के बीच IPL इतिहास की 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

बडोनी और अरशद ने किया कमाल, हुई दोनों के बीच IPL इतिहास की 8वें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी
LSG vs DC IPL 2024: आईपीएल का 26वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है।

LSG vs DC IPL 2024: आईपीएल का 26वां मुकाबला आज लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ की जोड़ी Arshad Khan और Ayush Badoni ने कमाल कर दिया। दरअसल इन दोनों खिलाड़ियों के बीच 8वें विकेट के लिए आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी साझेदारी हुई।

यह भी पढ़ें: पेसर या स्पिनर? कुलदीप यादव ने अपनी गुगली गेंद से तोड़ा ऑफ स्टंप-WATCH

आईपीएल में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी

बता दें कि Arshad Khan और Ayush Badoni से पहले आईपीएल इतिहास में आठवें विकेट के लिए सबसे बड़ी साझेदारी फॉकनर और हॉज के नाम दर्ज थी। लेकिन शुक्रवार को जैसे ही बडोनी और अरशद के बीच 73 रनों की साझेदारी हुई तो इस जोड़ी ने अपने नाम बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया। अब 73 रनों की साझेदारी के साथ यह जोड़ी आईपीएल इतिहास की आठवें विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ी बन गई है।

  • 73* – बडोनी/अरशद बनाम दिल्ली कैपिटल्स (आज)
  • 69 – फॉकनर/हॉज बनाम एमआई (2014)
  • 68 – क्लासेन/भुवी बनाम जीटी (2023)
  • 53* – हरभजन/मैकलारेन बनाम दिल्ली (2010)

बडोनी, जिनका इस खेल तक आईपीएल 2024 में खराब प्रदर्शन रहा था, ने डीसी के खिलाफ खेल में वापसी की। उन्होंने 35 गेंदों पर पांच चौकों और एक छक्के की मदद से 55 रन की आसान पारी खेली। वहीं अरशद खान ने एंकर की भूमिका निभाई।

Editors pick