Cricket
पेसर या स्पिनर? कुलदीप यादव ने अपनी गुगली गेंद से तोड़ा ऑफ स्टंप-WATCH

पेसर या स्पिनर? कुलदीप यादव ने अपनी गुगली गेंद से तोड़ा ऑफ स्टंप-WATCH

Kal Ka IPL Match Kon Jeeta
IPL 2024 LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स (Dehli Capitals) का खेमा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की खतरनाक गेंदबाजी से खुश था।

IPL 2024 LSG vs DC: दिल्ली कैपिटल्स का खेमा कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) की खतरनाक गेंदबाजी से खुश था। क्योंकि कुलदीप ने लखनऊ के खिलाफ मैच में शानदार गेंदबाजी से स्टंप तोड़ दिया। इस दौरान उन्होंने निकोलस पूरन को अपना शिकार बनाया। जो बिना खाता खोले ही पहली गेंद पर आउट हो गए।

यह भी पढ़ें: “वह लोगों के ऐसा करने से खुश हैं” हार्दिक पांड्या की हो रही आलोचना पर ईशान किशन का बयान

कुलदीप यादव ने की खतरनाक गेंदबाजी

सबसे पहले कुलदीप यादव ने अपना पहला विकेट मार्कस स्टोइनिस के रूप में लिया। इसकी अगली ही गेंद पर कुलदीप ने शानदार गेंदबाजी करते हुए निकोलस पूरन को अपना शिकार बना लिया। अब कुलदीप की गेंद से स्टंप टूटने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

बता दें कि इस मैच में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था। पारी की शुरुआत क्विंटन डिकॉक और केएल राहुल ने की, लेकिन खलील अहमद ने डिकॉक को आउट कर लखनऊ को शुरुआती झटका दे दिया।

इसके बाद लखनऊ संभल पाती कि देवदत्त पडिक्कल भी 3 रन बनाकर आउट हो गए। हालांकि, एक छोर से केएल राहुल ने पारी को संभालने की भरपूर कोशिश की लेकिन, लगातार गिरते हुए विकेट के बीच उन्होंने भी हार मान लिया।

Editors pick