Cricket
“कप्तानी छोड़ दे भाई”, IPL 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने लगाई Hardik Pandya की क्लास

“कप्तानी छोड़ दे भाई”, IPL 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने लगाई Hardik Pandya की क्लास

“कप्तानी छोड़ दे भाई”, IPL 2024 में खराब प्रदर्शन के बाद फैंस ने लगाई Hardik Pandya की क्लास
Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के फिलहाल ख़राब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है।

Hardik Pandya Captaincy: आईपीएल 2024 (IPL 2024) में पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के फिलहाल ख़राब प्रदर्शन के दौर से गुजर रही है। मुंबई ने आईपीएल के 17वें सीजन से पहले रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को हटाकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) को कप्तान बनाया। मुंबई ने अभी तक आईपीएल में तीन मैच खेले हैं। इस दौरान उसे इन तीनों ही मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। इस बीच मुंबई के ख़राब प्रदर्शन से नाखुश फैंस ने पांड्या को कप्तानी से हटाने की मांग की है।

Mumbai Indians के लगातार खराब प्रदर्शन से नाराज हुए फैंस

आईपीएल में लगातार खराब प्रदर्शन के बाद Mumbai Indians के फैंस हार्दिक पांड्या पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं। एक वीडियो में जब रिपोर्ट ने फैंस से हार्दिक को लेकर सवाल किया तो उनमे से कई ने बोला की हार्दिक को कप्तानी छोड़ देनी चाहिए। बल्कि कुछ ने बोला की हार्दिक एक अच्छे ऑलराउंडर हैं लेकिन कप्तान नहीं।

यह भी पढ़ें: ये कैसी ड्रेस है? सुपरमैन वाले कपड़ों में नजर आए Ishan Kishan, फोटो वायरल-देखें

Rohit Sharma को कप्तान बनाने की उठी मांग

हार्दिक पांड्या के कप्तान बनने के बाद से ही चर्चा जारी है। हार जीत खेल का पार्ट है लेकिन मुंबई इंडियंस को लेकर सीजन के पहले से ही निगेटिव माहौल बना हुआ है। यही कारण है कि उसका असर टीम के प्रदर्शन पर पड़ रहा है। फैंस तो कर रही रहे हैं वहीं मनोज तिवारी जैसे पूर्व क्रिकेटरों का भी मानना है कि रोहित को वापस कप्तान बना देना चाहिए।

मगर रोहित ने अभी तक एक भी मैच में ऐसा कोई व्यवहार नहीं किया कि वह ऐसा चाहते हैं, ऐसा लगे। उन्होंने हर मौके पर हार्दिक का साथ दिया हौसलाअफजाई की और कंधे से कंधा मिलाकर चले हैं।

Editors pick