आईपीएल 2024 में दिल्ली कैपिटल्स अपने घरेलू मैदान अरुण जेटली स्टेडियम में लौट आई है। यहां, उनका पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 20 अप्रैल को खेला जा रहा है। इसके बाद डीसी 24 अप्रैल को गुजरात टाइटंस का सामना करेगी। इसके लिए ऑनलाइन टिकट उपलब्ध हो गए हैं।
कैसे बुक करें DC vs GT मैच के टिकट?
ऋषभ पंत की कप्तानी वाली टीम गुजरात टाइटंस के खिलाफ इस सीजन अपना दूसरा मैच खेलने जा रही है। इससे पहले जीटी ने अपने घरेलू मैदान अहमदाबाद में डीसी का सामना किया था। अब, डीसी अपने घरेलू मैदान पर शुभमन गिल की टीम का सामना करने के लिए तैयार है।
इस मैच के टिकट पेटीएम इनसाइडर से बुक किए जा समते हैं। टिकट बुक करने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जा सकते हैंः
https://insider.in/tata-ipl-2024-match40-delhi-capitals-vs-gujarat-titans-april24/event
DC vs GT मैच के टिकट प्राइज
दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले मैच के टिकट 1000 रूपयों से शुरू होते हैं और इनकी कीमत 21,000 रूपयों तक है। टिकट दिल्ली कैपिटल्स की वेबसाइट से भी बुक किए जा सकते हैं।
DC vs GT IPL 2024 Ticket prices (Stand-wise):
Stand | Price |
E Stand | INR 1000 |
Stands – D, F, H | INR 2500 |
K Stand | INR 3000 |
Stands – I, O | INR 3500 |
South West Upper, South East Upper | INR 5000 |