Cricket
ASIA CUP: 2022 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान!

ASIA CUP: 2022 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान!

ASIA CUP: 2022 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान!
ASIA CUP: 2022 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान!- एशिया कप 2021 को आधिकारिक रूप से स्थगित करने के साथ, अब यह बात सामने आ रही है  कि टूर्नामेंट लगातार वर्षों – 2022 और 2023 में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा टूर्नामेंट के 2022 संस्करण की मेजबानी करने की […]

ASIA CUP: 2022 एशिया कप की मेजबानी कर सकता है पाकिस्तान!- एशिया कप 2021 को आधिकारिक रूप से स्थगित करने के साथ, अब यह बात सामने आ रही है  कि टूर्नामेंट लगातार वर्षों – 2022 और 2023 में खेला जाएगा। ईएसपीएनक्रिकइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान द्वारा टूर्नामेंट के 2022 संस्करण की मेजबानी करने की संभावना है, वहीं, श्रीलंका 2023 में मेजबानी करेगा।

ये भी पढ़ें- India tour of Sri Lanka: श्रीलंका दौरे के लिए राहुल द्रविड़ होंगे टीम इंडिया के कोच

इससे पहले, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष एहसान मनी ने पुष्टि की थी कि अगर भारत विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए क्वालीफाई करने में कामयाब होता है तो इस साल जून में होने वाला एशिया कप स्थगित होने की संभावना है।

उन्होंने कहा, “तारीखें आपस में टकरा रही हैं। हमें लगता है कि टूर्नामेंट आगे नहीं बढ़ पाएगा और हमें टूर्नामेंट को 2023 तक बढ़ाना पड़ सकता है।” 2018 के बाद एशिया कप नहीं हुआ है। 2020 के लिए नियोजित टूर्नामेंट को कोविड -19 महामारी के कारण स्थगित करना पड़ा। भारत टूर्नामेंट के पिछले दो संस्करण जीतने में सफल रहा है।

भारत आखिरी बार 2005 में पाकिस्तान में खेलने गई थी

भारत पाकिस्तान की टीम आपस में कोई सीरीज नहीं खेलते हैं। उन्हें आईसीसी और एशिया कप में ही हम एक साथ खेलते हुए देखते हैं। ऐसे में भारत और पाकिस्तान के क्रिकेट फैंस को थोड़ा इंतजार करना होगा। अगर पाकिस्तान में क्रिकेट विश्व कप होता है तो ये देखना होगा कि क्या भारत की टीम पाकिस्तान में एशिया कप खेलने जाती है। भारत आखिरी बार 2005-6 में पाकिस्तान खेलने गया था। इसके बाद भारत पाकिस्तान कभी भी खेलने नहीं गया।

एशिया कप में एशिया की टीम जैसे- भारत, बांग्लादेश, पाकिस्तान, अफगानिस्तान खेलती हैं। 2018 में आखिरी बार एशिया कप खेला गया था। इसे भारतीय टीम ने बांग्लादेश को 3 विकेट से हराकर अपने नाम किया था। भारत के लिए इस सीरीज में रोहित शर्मा कप्तानी कर रहे थे।

Editors pick