Athletics
Tokyo Olympics Golf LIVE: Aditi Ashok ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, लेकिन इतिहास रचने से चूकीं; गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं

Tokyo Olympics Golf LIVE: Aditi Ashok ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, लेकिन इतिहास रचने से चूकीं; गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं

Tokyo Olympics Golf LIVE: Aditi Ashok ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, लेकिन इतिहास रचने से चूकीं; गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं; follow live updates
Tokyo Olympics Golf LIVE: Aditi Ashok ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, लेकिन इतिहास रचने से चूकीं; गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं; follow live updates:- टोक्यो ओलंपिक में शनिवार (7 अगस्त) को भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक पदक से मामूली अंतर से चूक गईं और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में […]

Tokyo Olympics Golf LIVE: Aditi Ashok ने ओलंपिक में बढ़ाया देश का मान, लेकिन इतिहास रचने से चूकीं; गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं; follow live updates:- टोक्यो ओलंपिक में शनिवार (7 अगस्त) को भारत की युवा गोल्फर अदिति अशोक पदक से मामूली अंतर से चूक गईं और खराब मौसम से प्रभावित चौथे दौर में तीन अंडर 68 का स्कोर करके चौथे स्थान पर रहीं। अदिति का कुल स्कोर 15 अंडर 269 रहा और वह दो स्ट्रोक्स से चूक गईं। Tokyo Olympics Golf result, Tokyo Olympics Golf LIVE, Aditi Ashok at Olympics,Golf Live Updates, Indian golfer Aditi Ashok- follow live updates on hindi.insidesport.in

ओलंपिक में ऐतिहासिक पदक के करीब पहुंची अदिति ने सुबह दूसरे नंबर से शुरूआत की थी, लेकिन वह पिछड़ गईं। सौ बरस बाद गोल्फ की वापसी वाले रियो ओलंपिक में 41वें स्थान पर रही अदिति ने हालांकि आशातीत प्रदर्शन किया है। आखिरी दौर में उन्होंने पांचवें, छठे, आठवें, 13वें और 14वें होल पर बर्डी लगाया और नौवें तथा 11वें होल पर बोगी किए। दुनिया की नंबर एक गोल्फर नैली कोरडा ने दो अंडर 69 के साथ 17 अंडर कुल स्कोर करके स्वर्ण पदक जीता। जापान की मोने इनामी और न्यूजीलैंड की लीडिया को के बीच रजत पदक के लिये प्लेऑफ खेला गया जिसमें इनामी ने बाजी मारी।

तूफान के कारण कुछ समय खेल बाधित रहा जब 16 होल पूरे हो चुके थे। अदिति पूरे समय पदक की दौड़ में थी लेकिन दो बोगी से वह को से पीछे रह गई जिन्होंने आखिरी दौर में नौ बर्डी लगाये तीन ही ड्रॉप शॉट खेले। भारत की दीक्षा डागर संयुक्त 50वें स्थान पर रहीं, जिन्होंने आखिरी दौर में एक अंडर 70 और कुल छह ओवर 290 स्कोर किया।

Tokyo Olympics Golf result, Tokyo Olympics Golf LIVE, Aditi Ashok at Olympics,Golf Live Updates, Indian golfer Aditi Ashok- follow live updates on hindi.insidesport.in

प्रधानमंत्री Narendra Modi ने ट्वीट करके लिखा, ”आपने #Tokyo2020 के दौरान जबरदस्त कौशल और संकल्प दिखाया है। पदक से बहुत कम अंतर से चूक गई लेकिन आप किसी भी भारतीय से कहीं आगे निकल गए हैं। आपके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

 

 

Aditi Ashok at Olympics, Tokyo Olympics Golf LIVE, Golf Live Updates :

  • चौथे राउंड के 18वें होल से पहले तक टॉप-3 में अपना स्थान पर बराबर रखने वाली अदिति आखिरी समय में अपनी जगह बरकरार नहीं रख सकी और गोल्फ में चौथे स्थान पर रहीं।
  • विश्व चैंपियन Nelly Korda पार 17 अंडर के साथ पहले स्थान पर हैं और गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं।
  • 17वें होल पर अदिति चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।
  • मौसम खराब होने के बाद दोबारा खेल शुरू हुआ लेकिन Lydia KO ने बर्डी लगाकर अदिति अशोक को पीछ छोड़ दिया है। अदिति चौथे स्थान पर खिसक गई हैं।
  • 9: 45 बजे मुकाबला फिर से शुरू होगा।
  • तूफान की चेतावनी के कारण हूटर बज गया है और गोल्फर क्लब हाउस में वापस चले गए हैं।
  • Aditi ने 16वें होल पर पार बनाया और अब वे पार 15 अंडर के साथ तीसरे स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड की Lydia KO को भी संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

 

 

  • अदिति 16वें होल पर पार पार 15 अंडर स्कोर के साथ चौथे स्थान पर हैं।
  • शीर्ष स्थान पर पहुंचने के लिए कड़ी टक्कर देखने को मिली है। लिडिया को के बर्डी लगाने के बाद अदिति चौथे स्थान पर खिसक गई और भारतीय गोल्फर के लिए टॉप-3 में पहुंचना जरुरी हो गया है।
  • अदिति 14वें होल पर बर्डी दर्ज किया है। पदक की दौड़ में अन्य गोल्फर द्वारा 14वां होल लगाने के बाद अदिति एक स्थान खिसककर तीसरे स्थान पर आ गई।
  • महिला गोल्फ के फाइनल राउंड में 14वें होल पर भारत की अदिति अशोक पदक की दौड़ में बनी हुई हैं। उनके पार 15 अंडर स्कोर है।

 

  • टोक्यो 2020 की महिला गोल्फ के चौथे और फाइनल राउंड में 13वें होल के बाद गोल्फर के बीच कड़ी टक्कर चल रही है। नेली कोरडा पार 17 अंडर की लीड के साथ शीर्ष पर हैं। जापान की INAMI Mone, भारत की Aditi Ashok और न्यूजीलैंड की Lydia KO, तीनों ने बर्डी बनाकर दूसरा स्थान बराबर कर रखा है। तीनों के पार 14 अंडर स्कोर हैं।

Aditi Ashok at Olympics, Tokyo Olympics Golf result- महिला व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले के चौथे और अंतिम दौर में नौ होल के बाद लीडरबोर्ड

  • Aditi Ashok ने पार अंडर 14 का स्कोर बना रखा है। Aditi अपना नौवां होल खेल रही हैं। विश्व चैंपियन अमेरिका की Nelly Korda और न्यूजीलैंड की Lydia KO क्रमश: पहले और दूसरे स्थान पर हैं।

 

  • Aditi Ashok ने पार अंडर 14 का स्कोर बना रखा है। Aditi अपना 8वां होल खेल रही हैं। उनके साथ विश्व चैंपियन अमेरिका की Nelly Korda और न्यूजीलैंड की Lydia KO भी T1 स्थान बनाए हुए हैं।
  • Olympic Medal Tally की बात करें तो भारत के पास अभी तक कुल 5 मेडल है जिसमें 2 सिल्वर और 3 ब्रॉन्ज मेडल  शामिल है।

ये भी पढ़ें- Khel Ratna Award: प्रधानमंत्री मोदी का बड़ा ऐलान, राजीव गांधी खेल रत्न अवॉर्ड का नाम बदला; मेजर ध्यानचंद के नाम पर दिया जाएगा यह सम्मान

Tokyo 2020 Update
Tokyo Olympics Golf result- अदिति(Indian Golf player) का यह दूसरा ओलंपिक है । रियो (2016) में वह 41वें स्थान पर थी । (Indian golfer Aditi Ashok) अदिति ने कहा कि वह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई थीं, जिसके कारण यहां आने से पहले कम टूर्नामेंटों में खेल सकीं ।

Tokyo Olympics Golf result, Tokyo Olympics Golf LIVE, Aditi Ashok at Olympics,Golf Live Updates, Indian golfer Aditi Ashok- follow live updates on hindi.insidesport.in

Editors pick