Football
Indian Super League: मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने छोड़ा पद, जानिए कौन हैं नए कोच

Indian Super League: मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने छोड़ा पद, जानिए कौन हैं नए कोच

Indian Super League: मुंबई सिटी के कोच Sergio Lobera ने छोड़ा पद, जानिए कौन हैं नए कोच
Indian Super League: मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने छोड़ा पद, जानिए कौन हैं नए कोच- इंडियन सुपर लीग (ISL) की मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी (Mumbai City FC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सर्जियो लोबेरा (Sergio Lobera) क्लब के साथ एक साल के सफल कार्यकाल के बाद अपने पद से हट गए हैं। […]

Indian Super League: मुंबई सिटी के कोच सर्जियो लोबेरा ने छोड़ा पद, जानिए कौन हैं नए कोच- इंडियन सुपर लीग (ISL) की मौजूदा चैंपियन मुंबई सिटी (Mumbai City FC) ने शुक्रवार को घोषणा की कि सर्जियो लोबेरा (Sergio Lobera) क्लब के साथ एक साल के सफल कार्यकाल के बाद अपने पद से हट गए हैं। फ्रैंचाइजी द्वारा जारी एक मीडिया बयान में कहा गया है कि डेस बकिंघम (Des Buckingham) क्लब के नये मुख्य कोच होंगे। वह दो साल के अनुबंध पर 2021-22 सत्र से पहले टीम से जुड़ेंगे।

Indian Super League: क्वारंटाइन पूरा करने के बाद टीम संग जुड़ेंगे नए कोच

बकिंघम जल्द ही देश में पहुंचेंगे और 2021-22 के अभियान से पहले क्वारंटाइन पूरा करेंगे। वह क्वारंटाइन अवधि को पूरा करने के बाद गोवा में मुंबई सिटी के बबल (बायो बबल) में शामिल होंगे।

बयान में कहा गया है कि लोबेरा सिटी फुटबॉल ग्रुप (सीएफजी) के साथ अपनी कोचिंग यात्रा जारी रखेंगे, जो मुंबई सिटी, मेलबर्न सिटी (ए-लीग) और इंग्लिश प्रीमियर लीग की शीर्ष टीम मैनचेस्टर सिटी के मालिक हैं।

यह भी पढ़ें – 1983 World Cup ट्रॉफी हुई नीलाम, जानिए किसने लगाई बोली और कितने मिले दाम

लोबेरा अक्टूबर 2020 में क्लब में शामिल हुए। उनकी देखरेख में क्लब ने पहली बार आईएसएल इतिहास में लीग विनर्स शील्ड और ट्रॉफी दोनों को अपने नाम की थी। मुंबई सिटी दोनों खिताब जीतने वाली पहली टीम है।

बयान में कहा गया है कि इंग्लैंड के डेस बकिंघम पैट्रिक किसनोर्बो के सहायक कोच थे, जिन्होंने क्लब (मेलबर्न सिटी) को ए-लीग प्रीमियरशिप और चैंपियनशिप के दोनों जीतने में मदद की।

यह भी पढ़ें – PCB चीफ रमीज राजा का फरमान, कहा- भारत को हरा दिया तो पाकिस्तानी खिलाड़ियों को मिलेंगे ब्लैंक चेक

बकिंघम ने कहा, मैंने ऑस्ट्रेलिया में अपने समय का भरपूर आनंद लिया है, लेकिन गत आईएसएल चैंपियन की जिम्मेदारी लेने के मौके को नकारना असंभव था। पीटीआई भाषा

Sergio Lobera, Mumbai City FC, ISL

Also Read- 5 ways to watch T20 World Cup live Streaming for FREE in India

Editors pick