Cricket
MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली के रिकार्ड्स

MI vs RCB: मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली के रिकार्ड्स

मुंबई इंडियंस के खिलाफ विराट कोहली के रिकार्ड्स, जानें
MI vs RCB महामुकाबले की बात करें तो कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, उनके बाद रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स हैं।

MI vs RCB Virat Kohli Records: मुंबई इंडियंस (MI) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला जाने वाला आईपीएल मुकाबला इस लीग का सबसे चर्चित मुकाबला माना जाता है। ये दोनों टीमें गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। इस कड़ी प्रतिद्वंद्विता में अब तक मुंबई इंडियंस का पलड़ा आरसीबी पर भारी रहा है। लेकिन जब बल्ले से रिकॉर्ड बनाने की बात आती है तो विराट कोहली यहां भी सबसे आगे नजर आते हैं।

MI vs RCB मैच में विराट के रिकार्ड्स

आईपीएल में महामुकाबले की बात करें तो कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे हैं, उनके बाद रोहित शर्मा और एबी डिविलियर्स हैं। मुंबई के खिलाफ खेली गई 33 पारियों में, कोहली ने 31.38 की औसत से 910 रन बनाए हैं, जबकि 128.53 की स्ट्राइक रेट से 5 अर्द्धशतक बनाए हैं।

MI vs RCB मैचों में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

1PlayerInningsRunsHSAve50/100s
1Virat Kohli339109231.385/0
2AB De Villiers1969313349.503/1
3Rohit Sharma235749427.334/0
4Kieron Pollard265537030.723/0
5Amabti Rayudu164318130.892/0

मुंबई इंडियंस के खिलाफ आरसीबी के दिग्गज का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2018 में वानखेड़े स्टेडियम पर ही आया था, उन्होंने 214 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 62 गेंदों में नाबाद 92 रन बनाए थे। हालांकि, इस पारी के बावजूद भी मुंबई इंडियंस से उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

MI vs RCB खेलों में वानखेड़े में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी:

PlayerInningsRuns50/100S
1Virat Kohli103312/0
2Rohit Sharma93314/0
3AB De Villiers72921/1

बुमराह के खिलाफ कोहली के रिकॉर्ड

इस मुकाबले में विराट कोहली के लिए सबसे बड़ा दुश्मन कोई और नहीं बल्कि जसप्रीत बुमराह रहे हैं। पिछले कुछ वर्षों में इस जोड़ी के बीच शानदार बैटल देखने को मिला है। दोनों ही खिलाडियों ने एक-दूसरे को कड़ी चुनौती दी है। विराट ने 92 गेंदों का सामना करते हुए तेज गेंदबाज के खिलाफ 140 रन बनाए हैं। वहीं एमआई के स्टार पेसर ने कोहली को चार बार आउट भी किया है।

Editors pick