Cricket
क्या IPL में धोनी को और ऊपर करनी चाहिए बल्लेबाजी? माइकल क्लार्क की CSK को बड़ी राय

क्या IPL में धोनी को और ऊपर करनी चाहिए बल्लेबाजी? माइकल क्लार्क की CSK को बड़ी राय

क्या IPL में धोनी को और ऊपर करनी चलिए बल्लेबाजी? माइकल क्लार्क की CSK को बड़ी राय
IPL 2024: एमएस धोनी ने रोमांचक दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 मुकाबले में बल्ले से जमकर रन बनाए।

IPL 2024: एमएस धोनी ( ने रोमांचक दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2024 मुकाबले में बल्ले से जमकर रन बनाए। जैसे ही धोनी ने मैदान पर कदम रखा, विशाखापत्तनम का माहौल जोशपूर्ण हो गया, जिससे भीड़ में उत्सुकता जग गई। अब धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बाद माइकल क्लार्का और स्टीव स्मिथ ने चेन्नई टीम को बड़ी राय दी है।

माइकल क्लार्क की CSK को बड़ी राय

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान माइकल क्लार्क ने स्टार स्पोर्ट्स से बात करते हुए कहा, “जब एमएस धोनी आउट हुए तो ऐसा लगा जैसे चेन्नई जीत गई है। जब वह मैदान पर उतरता है तो मैदान, वातावरण, शोर अद्भुत होता है। और फिर, मुझे लगता है कि यह बहुत अच्छा है कि वह न केवल अपने प्रशंसकों के लिए बल्लेबाजी करने जा रहा है, बल्कि मुझे लगता है कि उसने जिस तरह से खेला है।”

यह भी पढ़ें: “एहसास ही नहीं हुआ कि…”, धोनी की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी देख वाइफ साक्षी का रिएक्शन

धोनी ने की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी

दिल्ली कैपिटल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबले में धोनी ने अपनी पारी की शुरुआत चौके के साथ की। इस दौरान उनके बल्ले से 16 गेंदों में शानदार 37 रनों की पारी निकली। जिसमें 3 छक्के और 4 चौके शामिल थे।

खलील और मुकेश कुमार की खतरनाक गेंदबाजी

चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ एक तरफ कप्तान ऋषभ पंत और डेविड वार्नर का बल्ला चला तो गेंदबाजी में ऐसा ही कमाल खलील अहमद और मुकेश कुमार ने कर दिखाया। दिल्ली कैपिटल्स को शुरुआती सफलता खलील ने दिलाई तो आखिर में आकर मुकेश कुमार ने विकेट झटके।

Editors pick