Cricket
IPL 2024 में RCB को 34 लाख का पड़ा है ग्लेन मैक्सवेल का 1 रन, टीम को भी अब नहीं रहा विश्वास

IPL 2024 में RCB को 34 लाख का पड़ा है ग्लेन मैक्सवेल का 1 रन, टीम को भी अब नहीं रहा विश्वास

IPL 2024 में RCB को 34 लाख का पड़ा है ग्लेन मैक्सवेल का 1 रन
Glenn Maxwell को SRH के खिलाफ मुकाबले में टीम से ड्राप कर दिया गया। उन्होंने अभी 5.33 के औसत से रन बनाए हैं।

IPL 2024: आरसीबी (RCB) के स्टार बैटर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) का आईपीएल का 17वां सीजन अभी तक किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। सीजन में मैक्सवेल ने 6 मैच खेले हैं और एक भी मैच में उनके बल्ले से कमाल देखने को नहीं मिला। इसीलिए सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में उन्हें टीम से ड्राप कर दिया गया। उन्होंने अभी 5.33 के औसत से रन बनाए हैं।

RCB को महंगे पड़ रहे हैं मैक्सवेल

ग्लेन मैक्सवेल को आरसीबी ने 2022 नीलामी में 11 करोड़ की मोती रकम में रिटेन किया था। अभी तक उन्होंने आईपीएल 2024 में 6 मैच खेलें हैं और महज 32 रन बनाए हैं। ऐसे में उनका एक रन आरसीबी को 34 लाख 37 हजार 500 रूपये का पड़ा है।

IPL में नहीं चला मैक्सवेल का बल्ला

आईपीएल में अभी तक ग्लेन मैक्सवेल कुछ कमाल नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अभी तक आईपीएल के 12 सीजन में हिस्सा लिया है, लेकिन 12 सीजन में वह अपनी धाक नहीं जमा पाए और उनका औसत लगभग 25 का रहा है। मैक्सवेल ने 130 आईपीएल मैच खेले हैं, जिनमें 25.24 के औसत से 2751 रन बनाए हैं। हालांकि अपने इंटरनेशनल प्रदर्शन के चलते मैक्सवेल ने आईपीएल नीलामी में हमेशा ही बड़ी रकम हासिल की है।

मैक्सवेल गेंदबाजी में भी नहीं कर पाए कमाल

आईपीएल में ग्लेन मैक्सवेल ने अपनी गेंदबाजी से भी कोई छाप नहीं छोड़ी है। उन्होंने 130 मैचों में केवल 35 विकेट झटकने में कामयाब रहे थे। उनका इकॉनमी रेट 8.31 रहा है। इस सीजन में भी उन्होंने अपने 6 मैचों में केवल 4 विकेट लिए हैं।

Editors pick