Cricket
PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, जाने मैच में क्या हुआ

PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, जाने मैच में क्या हुआ

PBKS vs MI Highlights: मुंबई ने पंजाब को 9 विकेट से हराया, जाने मैच में क्या हुआ
PBKS vs MI Highlights: गुरुवार को आईपीएल के मैच नंबर 33वें में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 विकेट से हराया।

आईपीएल में गुरुवार को खेले गए मैच नंबर 33वें मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हराया। मुल्लांपुर में खेले गए इस मैच में सैम कुर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। मुंबई इंडियंस के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 78 रन बनाए। मुंबई इंडियंस के 20 ओवरों में 192 रन बनाए। पंजाब किंग्स का टॉप आर्डर पूरी तरह बिखर गया, 49 पर 5 विकेट गिरने के बाद टीम दबाव में थी लेकिन आशुतोष शर्मा ने टीम की उम्मीद जगाई। हालाँकि टीम लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई, मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट से जीत दर्ज की।

49 पर 5 विकेट गिरने के बाद आशुतोष शर्मा ने बनाया गेम

लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत बेहद खराब हुई थी। पहले ओवर में विकेट के साथ शुरू हुआ सिलसिला रुका ही नहीं। 49 पर 5 विकेट गिरने के बाद पंजाब किंग्स बहुत मुश्किल में थी और लगभग हार पक्की हो चुकी थी। PBKS का 7वां विकेट 111 पर गिरा था, तब हरप्रीत बरार आए और उन्होंने आशुतोष शर्मा के साथ मिलकर महत्वपूर्ण साझेदारी की।

आशुतोष और बरार ने मिलकर 57 रनों की साझेदारी की और जब तक दोनों क्रीज पर थे तब मुंबई इंडियंस के होश उड़े हुए थे क्योंकि एक समय पर लगने लगा था कि अब मुंबई इंडियंस जीता हुआ मैच हारने लगी है। PBKS को 18 गेंदों में 25 रन चाहिए थे लेकिन यहाँ आशुतोष अपना विकेट गवां बैठे और फिर पास पलट गया।

आशुतोष ने 28 गेंदों में 61 रन बनाए, इस पारी में उन्होंने 7 छक्के और 2 चौके जड़े। बरार ने 20 गेंदों में 1 छक्के और 2 चौकों की मदद से 21 रन बनाए। अंतिम ओवर में टीम को जीत के लिए 12 रन चाहिए थे लेकिन 2 रन लेते हुए रबाडा रन आउट हुए और पंजाब किंग्स मैच को 9 रन से जीत गई। ये मुंबई इंडियंस की इस सीजन की तीसरी जीत है।

PBKS Inning- 183 (19.1)

हर्षल पटेल-1*

मुंबई इंडियंस 9 रन से जीती।

पंजाब किंग्स लक्ष्य से 10 रन दूर रह गई।

WICKET: कागिसो रबाडा (8)

19.1 – आकाश मढ़वाल की गेंद पर कागिसो रबाडा ने शॉट मारा और 2 रन लेना चाहते थे, लेकिन दूसरे रन लेते हुए रन आउट हुए।

19.1 – आकाश मढ़वाल ने वाइड गेंद डाली।

6 गेंदों में 12 रन चाहिए।

19वें ओवर की पांचवी गेंद पर कागिसो रबाडा ने छक्का मारा और मैच अभी खत्म नहीं हुआ है।

18 ओवरों के बाद PBKS का स्कोर 170/8 है। अब पंजाब को जीत के लिए 12 गेंदों में 23 रन चाहिए।

WICKET- आशुतोष शर्मा (61)

गेराल्ड की शार्ट बाउंसर गेंद पर आशुतोष ने पुल किया लेकिन गैप नहीं ढूंढ पाए और गेंद को दूरी भी नहीं मिली। बॉउंड्री पर खड़े मोहम्मद नबी ने आसान कैच पकड़ा। मुंबई इंडियंस के लिए महत्वपूर्ण विकेट, आशुतोष की शानदार पारी का अंत हुआ। उन्होंने 28 गेंदों में 61 रन बनाकर मैच पंजाब किंग्स के लिए बना दिया था लेकिन अंत नहीं कर पाए। PBKS Score- 168/8

18 गेंदों में 25 रन चाहिए।

जसप्रीत बुमराह का चौथा ओवर भी खत्म, इस साझेदारी को नहीं तोड़ पाए। आशुतोष 61 और बरार 17 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब जीत के लिए 15 गेंदों में 25 रन चाहिए।

16वें ओवर में आए 24 रन

ये महंगा ओवर साबित हुआ और पंजाब किंग्स के लिए टर्निंग पॉइंट भी। इस ओवर में कुल 24 रन आ गए हैं। अब पंजाब को जीत के लिए सिर्फ 24 गेंदों में 28 रन चाहिए। अगर विकेट ना गिरे तो पंजाब की विकेट नजदीक आ गई है।

आशुतोष शर्मा का अर्धशतक

15.4 ओवर – आकाश की इस गेंद पर छक्का मारकर आशुतोष शर्मा ने अपना अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने ये अर्धशतकीय पारी 23 गेंदों में खेली है, अभी काम पूरा नहीं हुआ है इसलिए सेलिब्रेट अच्छे से नहीं किया।

PBKS को 30 गेंदों में चाहिए 52 रन

15 ओवरों का खेल हो गया है। आशुतोष 47 और हरप्रीत बरार 10 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभी टीम को 30 गेंदों 52 रन चाहिए।

13 ओवरों के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 120/7 है। PBKS को जीत के लिए 42 गेंदों में 43 रन चाहिए।

WICKET – शशांक सिंह (41)

12.1 ओवर- जसप्रीत बुमराह की इस गेंद पर शशांक सिंह ने बड़े शॉट के लिए बल्ला घुमाया लेकिन गेंद सिर्फ ऊंची गई। क्रीज के पास ही तिलक वर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा।

12 ओवर के बाद पंजाब किंग्स का स्कोर 111/6 है।

10 ओवर के बाद PBKS का स्कोर 87/6 है। शशांक सिंह 37 रन पर खेल रहे हैं। यहाँ से पंजाब किंग्स को जीत के लिए 60 गेंदों में 106 रन चाहिए।

WICKET- जितेश शर्मा (9)

9.2 ओवर – आकाश मढ़वाल ने जितेश शर्मा को एलबीडबल्यू आउट किया। अपील के बाद अंपायर ने आउट करार दिया था लेकिन बल्लेबाज ने DRS ले लिया था। अंपायर कॉल्स के तहत बल्लेबाज आउट ही रहे।

9th ओवर- शशांक सिंह ने इस ओवर में 2 लगातार छक्के मारे। श्रेयस गोपाल के इस ओवर में कुल 16 रन आए हैं।

PBKS की आधी टीम आउट- पंजाब किंग्स का पांचवा विकेट 49 पर गिरा।

WICKET- हर्पीत सिंह भाटिया (13)

6.5 ओवर – श्रेयस गोपाल की इस गेंद पर हरप्रीत सिंह भाटिया सामने की तरह सिंगल के लिए खेला, लेकिन गोपाल ने डाइव लगाकर नीचे जाती इस गेंद को अच्छे से लपका और इसी के साथ पंजाब किंग्स का पांचवा विकेट गिरा। PBKS Score – 49/5

WICKET – लियाम लिविंगस्टोन

2.1 ओवर – गेराल्ड कोएट्जी ने अपनी ही गेंद पर कैच पकड़ा और लिविंगस्टोन 1 रन बनाकर आउट हुए। PBKS Score- 14/4

WICKET – सैम कुर्रन (6)

1.6 ओवर – जसप्रीत बुमराह ने इस ओवर में दूसरा विकेट सैम कुर्रन के रूप में लिया। अंपायर ने इस गेंद को वाइड करार दिया था लेकिन हार्दिक पांड्या ने रिव्यु लिया और दिखा कि गेंद बल्ले से लगकर ईशान किशन के हाथों में गई थी। PBKS Score – 14/3

WICKET – रिली रोसो (1)

1.4 ओवर – जसप्रीत बुमराह ने रिली रोसो को बोल्ड किय। बल्ले को मिस करते हुए गेंद मिडिल स्टंप पर जाकर लगी। PBKS Score – 13/2

WICKET – सिमरन सिंह (0)

0.3 ओवर – गेराल्ड कोएट्जी ने पहले ही ओवर में विकेट चटकाया। उन्होंने सिमरन सिंह को शून्य पर आउट किया। बल्लेबाज पुल शॉट लगाना चाहते थे लेकिन ग्लव्स में लगकर गेंद हवा में उछली। ईशान किशन ने डाइव लगाते हुए अच्छा कैच पकड़ा।

MI Inning- 192/7 (20)

WICKET- मोहम्मद नबी (0)

हर्षल पटेल की इस गेंद पर मोहम्मद नबी रन आउट हुए। ये पारी की आखिरी गेंद थी तो नबी रन के लिए दौड़े और रन आउट हुए।

WICKET – रोमारियो शेफर्ड (1)

डेड बॉल – 20वें ओवर की तीसरी गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने हफ़ा में शॉट मारा लेकिन गेंद स्पाई कैम पर जाकर लगी। ये बॉल डेड घोषित हुई और गेंदबाज को दुबारा ये गेंद डालनी पड़ेगी।

WICKET – टिम डेविड (14)

19.2 ओवर – हर्षल पटेल की गेंद पर सैम कुर्रन के हाथों कैच आउट हुए टिम डेविड। उन्होंने अंतिम ओवर में बड़ा शॉट खेला लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली। सामने खड़े कुर्रन के लिए आसान सा कैच। डेविड ने 7 गेंदों में 14 रन बनाए। MI score – 190/5

19वें ओवर में कुल 18 रन आए। सैम कुर्रन का ये ओवर महंगा साबित हुआ।

WICKET- हार्दिक पांड्या (10)

17.6 ओवर – हर्षल पटेल की गेंद पर हार्दिक पांड्या ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली। हरप्रीत बरार ने बॉउंड्री लाइन पर आसान सा कैच लिया।

WICKET- सूर्यकुमार यादव (78)

सैम कुर्रन की ये गेंद वाइड जा रही थी लेकिन आगे आ चुके सूर्यकुमार यादव ने दूर से बल्ला लगाने का प्रयास किया। गेंद बल्ले पर लगकर पॉइंट की तरफ सिमरन सिंह की तरफ गई, उन्होंने डाइव लगाकर एक अच्छा कैच पकड़ा। सूर्यकुमार यादव ने 53 गेंदों में खेली 78 रनों की पारी में 3 छक्के और 7 चौके जड़े।

16 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 148 हो गया है। सूर्यकुमार यादव 78 रन बनाकर खेल रहे हैं। तिलक वर्मा ने पिछली गेंद पर छक्का मारा है, वह 23 पर खेल रहे हैं। यहाँ से 24 गेंदों का खेल बाकी है, टीम चाहेगी कि 50 रन बनाए जाए और स्कोर 200 के आस पास हो।

11.5 Over- मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 हुआ.

WICKET- रोहित शर्मा (36)

11.4 Over- सैम कुर्रन की गेंद पर कैच आउट हुए रोहित शर्मा, इससे पिछली गेंद पर उनके हेलमेट पर गेंद लगी थी तो उन्हें चेक किया गया था। इस गेंद पर आगे बढ़कर बड़ा हिट मारना चाहते थे लेकिन गेंद बल्ले पर पूरी तरह आई नहीं और पॉइंट पर खड़े हरप्रीत बरार ने अच्छा कैच लिया।

सूर्यकुमार यादव का अर्धशतक

10.2 ओवर- सूर्यकुमार यादव ने एक रन लेकर अपना अर्धशतक पूरा किया। सूर्यकुमार ने 34 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया है। अभी इस अर्धशतकीय पारी में रोहित ने 2 छक्के और 5 चौके लगाए हैं।

10 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 86 रन है। सूर्यकुमार यादव अपने अर्धशतक से 1 रन दूर है।

8:14 pm IST- 9 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 77 रन है। स्ट्रेटेजिक टाइम आउट हो गया है। रोहित 28 और सूर्यकुमार यादव 41 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पॉवरप्ले में मुंबई इंडियंस- 54/1

पॉवरप्ले खत्म होने के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 54 हो गया है। ईशान किशन (8) के रूप में एक विकेट गिरा है। अभी रोहित शर्मा 24 और सूर्यकुमार यादव 22 रन बनाकर खेल रहे हैं।

बाल बाल बचे रोहित शर्मा

4.4 ओवर – हर्षल पटेल की गेंद पर रोहित शर्मा बीट, गेंद सीधा जूतों पर जाकर लगी और अपील हुई। अंपायर ने भी तुरंत ऊँगली उठाकर आउट करार दिया। गेंद सीधी लग रही थी इसलिए रोहित शर्मा को डीआरएस लेने के लिए काफी समय लगा। कुछ सेकंड बचे थे और रोहित ने रिव्यु लिया, स्क्रीन पर दिखा कि गेंद विकेट को मिस कर रही थी और रोहित शर्मा नॉट आउट करार दिए गए।

WICKET – ईशान किशन (8)

2.1 ओवर- कागिसो रबाडा की गेंद ओर बड़ा शॉट मारने गए ईशान किशन, लेकिन किस्मत खराब रही और गेंद सीधा हरप्रीत बरार के हाथों में। ईशान सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हुए।

7:30 pm – मैच शुरू हुआ। रोहित शर्मा और ईशान किशन मुंबई की पारी की शुरुआत कर रहे हैं।

7:00 pm- टॉस- पंजाब ने गेंदबाजी चुनी.

हार्दिक पंड्या ने टॉस के बाद कहा– कि वह भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे तो टॉस हारना उनके लिए कोई मतलब नहीं रहा। हमने ग्रुप में बात की है कि हर खिलाड़ी टीम का लक्ष्य पूरा करने के लिए जीन जान से खेलेगा। हमारी प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं है।

Mullanpur Stadium Pitch Report: मुल्लांपुर में आईपीएल 2024 का चौथा मैच खेला जा रहा है। यहां पर बॉउंड्री की दूरी 63 और 70 मीटर लम्बी है, सामने की तरफ बॉउंड्री 72 मीटर है। सबसे बड़ी बॉउंड्री डीप मिडविकेट की तरह है, वहां 75 मीटर की बॉउंड्री है। यहां पर तेज गेंदबाजों को अधिक मदद मिल सकती है।

पंजाब किंग्स के कप्तान सैम कुर्रन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

6:58 pm- पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस, दोनों ने 6-6 मैच खेले हैं। दोनों ने ही 4-4 मैच जीते हैं और 2-2 मैच हारे हैं। पंजाब किंग्स के कप्तान शिखर धवन चोटिल हैं इसलिए उनकी जगह सैम कुर्रन कप्तानी कर रहे हैं।

PBKS vs MI Head to Head

6:55 pm- पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में कुल 31 मैच खेले गए हैं। इसमें से पंजाब किंग्स ने 15 मैच जीते हैं और 16 मैच मुंबई इंडियंस जीती है।

रोहित शर्मा का 250वां मैच

6:50 pm IST- आज रोहित शर्मा अपना 250वां आईपीएल मैच खेलने उतरेंगे। मुंबई इंडियंस में जुड़ने से पहले वह आईपीएल में डेक्कन चार्जेर्स के लिए खेलते थे। रोहित शर्मा अभी मुंबई इंडियंस के लिए खेल रहे हैं, उन्होंने अपनी कप्तानी में इस फ्रेंचाइजी को 5 बार चैंपियन बनाया है।

PBKS अंक तालिका में आठवें स्थान पर

  • vs DC- पंजाब 4 विकेट से जीती।
  • vs RCB- बैंगलोर 4 विकेट से जीती।
  • vs LSG- लखनऊ 21 रनों से जीती।
  • vs GT- पंजाब 3 विकेट से जीती।
  • vs SRH- हैदराबाद 2 रनों से जीती।
  • vs RR- राजस्थान 3 विकेट से जीती।

MI अंक तालिका में नौवें स्थान पर

  • vs GT- गुजरात 6 रनों से जीती।
  • vs SRH- हैदराबाद 31 रनों से जीती।
  • vs RR- राजस्थान 6 विकेट से जीती।
  • vs DC- मुंबई 29 रनों से जीती।
  • vs RCB- मुंबई 7 विकेट से जीती।
  • vs CSK- चेन्नई 20 रनों से जीती।

Editors pick