Cricket
मैच के बाद MS Dhoni ने छोटी बच्ची को दी गेंद, जीता दिल

मैच के बाद MS Dhoni ने छोटी बच्ची को दी गेंद, जीता दिल

MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों में 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट बॉल एक बच्ची को दी।
MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों में 20 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इसके बाद उन्होंने क्रिकेट बॉल एक बच्ची को दी।

MS Dhoni ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 4 गेंदों में 20 रनों की पारी खेली, जो चेन्नई सुपर किंग्स की जीत के लिए महत्वपूर्ण साबित हुए। धोनी 20वें ओवर में बल्लेबाजी के लिए आए तो पूरा वानखेड़े उनके स्वागत में गूंज उठा। उन्होंने अपनी पहली, दूसरी और तीसरी गेंद पर लगातार छक्के मारे। अपनी यादगार पारी के बाद पवेलियन लौटते हुए जब वह सीढियाँ चढ़ रहे थे तब उन्होंने क्रिकेट बॉल दर्शकों में बैठी एक छोटी बच्ची को दी।

MS Dhoni जब सीढियाँ चढ़ रहे थे तब आजु बाजू बैठे फैंस उन्हें चीयर कर रहे थे। इस समय धोनी ने देखा कि सीढ़ियों पर एक क्रिकेट बॉल रखी हुई थी, जो शायद अभ्यास वाली बॉल होगी। धोनी की नजरें उस गेंद पर पड़ी, उन्होंने उसे उठाया और अपने बाजू में देखा। वहां दर्शकों में बैठी एक छोटी बच्ची जो शायद हाथ मिलाने के लिए अपने हाथ आगे बढ़ाए हुए थी, धोनी ने उसे वो गेंद दे दी। ये वो गेंद है, जो वो बच्ची और उसके परिवार वाले हमेशा यादों के साथ सजाकर अपने घर की सबसे सुरक्षित जगह पर रखेंगे।

MI vs CSK: 20 रनों से जीती चेन्नई सुपर किंग्स

मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (69) और शिवम् दुबे (66) ने अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन अंतिम 4 गेंदों में एमएस धोनी ने 20 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 200 पार पहुंचाया।

लक्ष्य का पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस की शुरुआत शानदार रही, पॉवरप्ले में मुंबई ने 63 रन बनाए थे लेकिन माथीशा पथिराना के सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन को आउट करने के बाद पासा पलट गया। रोहित शर्मा अंत तक डटे रहे, उन्होंने आईपीएल 2024 का पहला शतक लगाया लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके।

Editors pick