Cricket
MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, 17 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

MI vs RCB: सूर्यकुमार यादव की तूफानी पारी, 17 गेंदों में जड़ा अर्धशतक

Suryakumar yadav
MI vs RCB IPL 2024- सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने आरसीबी के खिलाफ गुरुवार को हुए मैच में 17 गेंदों में ताबड़तोड़ अंदाज में अर्धशतक पूरा किया।

आरसीबी के खिलाफ मुंबई इंडियंस के लिए इम्पैक्ट प्लेयर बनकर आए सूर्यकुमार यादव ने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस की जीत को आसान कर दिया। यादव ने 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। ये सूर्यकुमार का इस सीजन दूसरा मैच है और मुंबई इंडियंस की भी दूसरी जीत।

चोट के कारण सूर्यकुमार यादव शुरूआती 3 मैच नहीं खेले थे। वो तीनों मैच मुंबई इंडियंस हारा था, पिछले मैच में सूर्यकुमार यादव की वापसी हुई थी। हालांकि पहले मैच में यादव का बल्ला खामोश रहा लेकिन मुंबई इंडियंस को इस मैच में सीजन की पहली जीत मिली थी। आज सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे।

Suryakumar Yadav ने जड़े 4 छक्के, 5 चौके

सूर्यकुमार यादव अपना अर्धशतक जड़ने के बाद विजय कुमार की गेंद पर आउट हो गए। सूर्याकुमार ने 19 गेंदों में 52 रन बनाए, जिसमे 5 चौके और 4 छक्के लगाए। सूर्यकुमार यादव प्लेइंग 11 में शामिल नहीं थे, वह इम्पैक्ट प्लेयर बनकर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे थे।

7 विकेट से जीती मुंबई इंडियंस

मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी। विराट कोहली के रूप में पहला विकेट लेने के बाद जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट चटकाए। दिनेश कार्तिक ने अंतिम ओवरों में 23 गेंदों में 53 रनों की पारी खेलकर टीम का स्कोर 196 तक पहुंचाया। इससे पहले रजत पाटीदार (50) और कप्तान फाफ डुप्लेसिस (61) के बीच भी महत्वपूर्ण साझेदारी हुई थी।

लक्ष्य का पीछा करते हुए ईशान किशन (69) और रोहित शर्मा (38) के बीच पहले विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी हुई, 8.5 ओवरों में इस साझेदारी ने मुंबई को अच्छी शुरुआत दिलाई। इसके बाद इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में तीसरे नंबर पर आए सूर्यकुमार ने 19 गेंदों में 52 रन बनाकर इस जीत को आसान बना दिया। मुंबई ने 27 गेंद रहते लक्ष्य को हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की।

Editors pick