Cricket
MI vs RCB Highlights: MI ने RCB को 7 विकेट से चटाई धुल, SKY और ईशान की तूफानी फिफ्टी

MI vs RCB Highlights: MI ने RCB को 7 विकेट से चटाई धुल, SKY और ईशान की तूफानी फिफ्टी

MI vs RCB Live Score: मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच
MI vs RCB Match LIVE Score: आज का आईपीएल मैच मुंबई इंडियंस वर्सेस रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु है, यह आईपीएल 2024 का 25वां मुकाबला है।

MI vs RCB Highlights: IPL 2024 में गुरूवार को मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आमने-सामने थे, ये मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। टॉस हारने के बाद आरसीबी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट खो कर 196 रन बनाए। दिनेश कार्तिक और रजत पाटीदार ने अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की ओर से ईशान किशन ओर सूर्यकुमार यादव ने तूफानी फिफ्टी जमाई जिसकी बदौलत MI ने 3 विकेट के नुकसान पर 15.3 ओवर में 199 रन बनाकर मैच अपने नाम किया।

MI vs RCB Score:

RCB- 196/8 (20 Over)

MI- 199/3 (15.3 Over)

MI vs RCB Updates:

MI ने 7 विकट से जीता मुकाबला

सूर्यकुमार यादव और ईशान किशन की विस्फोटक पारियों के बदौलत मुंबई इंडियंस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 7 विकेट से मात दी। हार्दिक पंड्या की टीम ने 15.3 ओवर में ही लक्ष्य को हासिल कर लिया।

सूर्यकुमार यादव आउट

अपना दूसरा आईपीएल 2024 मैच खेल रहे सूर्यकुमार यादव 19 गेंदों पर 52 रन बनाकर आउट हुए। अपनी पारी में उन्होंने 5 चौके और 4 छक्के लगाए।

सूर्यकुमार यादव का जोरदार कमबैक, लगाई फिफ्टी

मुंबई इंडियंस के लिए नंबर तीन पर इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में आए सूर्यकुमार यादव ने 17 गेंदों में पचासा पूरा किया। उन्होंने 17 गेंदों में फिफ्टी पूरी की। वे आरसीबी के गेंदबाजों से खिलवाड़ कर रहे हैं।

रोहित शर्मा हुए लौटे पवेलियन

रोहित शर्मा 38 रन बनाकर विल जैक्स की गेंद पर रीस टॉप्ली के हाथों कैच आउट हुए। उन्होंने 3 चौके और 3 छक्के जड़े। 24 गेंदों का सामना किया।

MI का पहला विकेट गिरा

मुंबई इंडियंस को 8वें ओवर में पहला झटका लगा है। ईशान किशन 34 गेंदों पर 69 रन बनाकर आउट हुए।

ईशान किशन ने पॉवरप्ले में मचाया धमाल

ईशान किशन ने 23 गेंदों अपर अपनी फिफ्टी पांचवे ओवर की चौथी गेंद पर पूरी की। पावरप्ले के बाद MI का स्कोर बिना विकेट खोए 72 रन है। ईशान 55 और रोहित 15 रन बनाकर खेल रहे हैं।

कार्तिक के साथ रोहित का मजाक

MI vs RCB: ‘वर्ल्ड कप खेलना है’, दिनेश कार्तिक की तूफानी पारी पर रोहित शर्मा ने ली चुटकी-Watch

MI के 4 ओवर में 32 /0

रोहित शर्मा और ईशान किशन पहले चार ओवर बड़े ही संभल कर खेले। ईशान किशन 24 और रोहित शर्मा 8 रन बनाकर खेल रहे हैं।

दिनेश कार्तिक की तूफानी फिफ्टी, RCB 196/8

दिनेश कार्तिक ने 22 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी कर RCB को बड़े स्कोर तक पहुंचाया। अपनी पारी के दौरान 23 गेंदों पर 53 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 4 छक्के शामिल हैं। आरसीबी ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 196 रन बनाए।

बुमराह ने पूरा किए 5 विकेट

जसप्रीत बुमराह ने अपने आखिरी ओवर में दो विकेट लेकर आईपीएल का 29 वां फिफेर पूरा किया। पहले उन्होंने सौरव चौहान को पवेलियन भेजा, इसके बाद अगली गेंद पर विजयकुमार व्यसक को पवेलियन भेजा।

RCB का छठा विकेट गिरा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 16वे ओवर में पांचवा और छठा झटका लगा। फाफ के बाद बुमराह ने लोमरोर को एलबीडबल्यू आउट किया, वह बिना खाता खोले आउट हुए।

फाफ ड्यूप्लेसिस पचासा बनाकर आउट

फाफ ड्यूप्लेसिस 40 गेंदों पर 61 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें बुमराह ने अपना शिकार बनाया और एलबीडबल्यू आउट किया।

मैक्सवेल फिर से फ्लॉप, RCB 108/4

रजत पाटीदार का विकेट गिरने के बाद आए मैक्सवेल 4 गेंद खेल कर 0 पर आउट हुए।

रजत पाटीदार फिफ्टी बनाकर आउट

वानखेड़े में रजत पाटीदार का तूफान चल रहा है, कोएट्जी के ओवर में पहली ही दो गेंदों अपर छक्के जड़कर पाटीदार ने 25 गेंदों पर अपनी फिफ्टी पूरी की। हालांकि तीसरी ही गेंद पर वह अपना विकेट गंवा बैठे और उन्हें विकेट के पीछे ईशान ने लपका।

10 ओवर खत्म, RCB 89/2

10 ओवर के बाद आरसीबी 89/2 , फाफ 39 और पाटीदार 36 रन बनाकर क्रीज पर

पॉवरप्ले में आरसीबी रही फेल

पॉवरप्ले खत्म और आरसीबी को दो बड़े झटके पहले 6 ओवर में लगे। बुमराह ने कोहली को तो आकाश मढ़वाल ने विल जैक्स को पवेलियन भेजा। फाफ ड्यूप्लेसिस 22 और रजत पाटीदार 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। आरसीबी 44/2

विल जैक्स का फ्लॉप डेब्यू

कोहली का विकेट गिरने के बाद विल जैक्स मैदान पर आए, कुछ अच्छे शॉट्स लगाए, लेकिन मढ़वाल ने टीम डेविड के हाथों कैच कराकर आरसीबी को दूसरा झटका दिया। जैक्स 6 गेंदों पर 8 रन बनाकर आउट।

कोहली हुए बुमराह का शिकार

तीसरे ओवर में जसप्रीत बुमराह गेंदबाजी करने आए और कोहली की पारी का अंत मात्र 3 रन पर कर दिया। आईपीएल में पांचवी बार बुमराह का शिकार हुए कोहली।

मैच शुरू

पहले ओवर में विराट कोहली और ड्यूप्लेसिस की जोड़ी ने 7 रन जोड़े। मुंबई इंडियंस की ओर से पहले ओवर मोहम्मद नबी ने डाला।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (प्लेइंग इलेवन)

विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), विल जैक, रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, दिनेश कार्तिक (डब्ल्यू), महिपाल लोमरोर, रीस टॉपले, विजयकुमार विशक, मोहम्मद सिराज, आकाश दीप

मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, श्रेयस गोपाल, जसप्रीत बुमराह, गेराल्ड कोएत्ज़ी, आकाश मधवाल

टॉस

हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और उन्होंने वानखेड़े पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

विल जैक्स का डेब्यू

विल जैक्स RCB में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं और उन्हें विराट कोहली ने अपनी पहली कैप सौंपी है।

मुंबई और बेंगलुरु रहे हैं फ्लॉप

मुंबई और बेंगलुरु की टीमों को सिर्फ 1-1 जीत मिली है। दोनों ही टीमों के बल्लेबाजों ने निराश किया है। गेंदबाजी में भी ज्यादा दम नहीं दिखा।

बेंगलुरु की स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई , महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार

बेंगलुरु की स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई , महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार

बेंगलुरु की स्क्वॉड

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम: विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), सौरव चौहान, रीस टॉपले, मयंक डागर, मोहम्मद सिराज, यश दयाल, हिमांशु शर्मा, सुयश प्रभुदेसाई , महिपाल लोमरोर, विजयकुमार विशक, स्वप्निल सिंह, कर्ण शर्मा, टॉम कुरेन, लॉकी फर्ग्यूसन, अल्ज़ारी जोसेफ, विल जैक्स, अनुज रावत, मनोज भंडागे, आकाश दीप, राजन कुमार

मुंबई की स्क्वॉड

मुंबई इंडियंस टीम: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रित बुमरा, आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी, श्रेयस गोपाल, ल्यूक वुड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कुमार कार्तिकेय, शिवालिक शर्मा, अंशुल कंबोज, नुवान तुषारा, डेवाल्ड ब्रेविस

Editors pick