Cricket
MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने टी20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने टी20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय

MI vs CSK: रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, बने टी20 में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय
MI vs CSK IPL 2024: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohi Sharma) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की।

MI vs CSK IPL 2024: आईपीएल 2024 के 29वें मुकाबले में MI के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohi Sharma) ने बड़ी उपलब्धि हासिल की। CSK के खिलाफ मैच में अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ते ही हिटमैन ने टी20 में अपने 500 छक्के पूरे किए। वह ऐसा करने वाले दुनिया के 5वें और भारत के केवल पहले बल्लेबाज बने हैं। आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डालें।

यह भी पढ़ें: 6,6,6…, धोनी ने पांड्या के ओवर में जड़े लगातार 3 छक्के, ट्वीटर पर यूं आए रिएक्शन

इन बल्लेबाजों ने जड़े हैं टी20 में 500 छक्के

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के क्रिस गेल (1,056) ने लगाए हैं। वह दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने इस फॉर्मेट में 1,000 से ज्यादा छक्के लगाए हैं। दूसरे स्थान पर किरोन पोलार्ड हैं। उन्होंने 660 मैच में 860 छक्के लगाए हैं।

आंद्रे रसेल ने 486 मुकाबलों में 678 छक्के और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के कॉलिन मुनरो ने 428 मुकाबलों में 548 छक्के लगाए हैं। रोहित के बाद सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली (383) हैं।

Editors pick