Cricket
धोनी को लंगड़ाते देख सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

धोनी को लंगड़ाते देख सुरेश रैना ने किया कुछ ऐसा, वीडियो हुआ वायरल

MS Dhoni
IPL 2024: MS Dhoni का बल्ला आईपीएल में जमकर बोल रहा है। MI के खिलाफ मैच के बाद धोनी लंगड़ाते हुए चल रहे थे।

एमएस धोनी बेशक मैच में 4-5 गेंदें खेलते हैं, लेकिन मैच के बाद सिर्फ उन्ही की बल्लेबाजी पर चर्चा होती है। पूरा स्टेडियम उनके आने का इंतजार करता है, टीवी पर भी फैंस उन्हें देखने के लिए बेताब रहते हैं। पिछले मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ उन्होंने सिर्फ 4 गेंदें खेली, लेकिन वो लगातार 3 छक्के अब लम्बे समय तक नहीं भुलाए जा सकते जो उन्होंने हार्दिक पंड्या की गेंद पर मारे थे। धोनी आईपीएल में पहले भारतीय खिलाड़ी बन गए थे, जिन्होंने अपनी पहली 3 गेंदों में 3 छक्के मारे।

एमएस धोनी ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 20वें ओवर में हार्दिक पांड्या की गेंद पर 3 छक्के मारे थे। ये मैच चेन्नई सुपर किंग्स ने 20 रनों से जीता था। मैच के बाद एमएस धोनी लंगड़ाते हुए चलते नजर आए, उनके पैर में थोड़ी तकलीफ नजर आ रही थी। इसके बाद सवाल उठने लगे कि क्या एमएस धोनी चेन्नई सुपर किंग्स के अगले मैच में खेलेंगे। धोनी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमे वह लंगड़ाते हुए दिख रहे हैं। ऐसा देखन उनके पुराने दोस्त सुरेश रैना ने हाथ आगे बढ़ाकर उन्हें सहारा दिया।

यह भी देखेंअगर हार्दिक IPL में नहीं की गेंदबाजी? तो क्या T20 World Cup में शिवम दुबे को मिलेगा मौका-जानें

सुरेश रैना और एमएस धोनी पुराने दोस्त हैं, दोनों टीम इंडिया और चेन्नई सुपर किंग्स में सालों साल एक साथ खेले हैं। इनकी दोस्ती कितनी गहरी है, इसका अंदाजा आप इससे लगा सकते हो कि धोनी ने जब 15 अगस्त 2020 को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लिया था तो उसी दिन सुरेश रैना ने भी अपने सन्यास की घोषणा कर दी थी।

Editors pick