Cricket
IPL 2024: ‘आप लोग चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाते’, हर्षा भोगले इस ट्वीट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

IPL 2024: ‘आप लोग चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाते’, हर्षा भोगले इस ट्वीट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर

हर्षा भोगले इस ट्वीट पर भड़के लक्ष्मण शिवरामकृष्णन, लगाए गंभीर आरोप
IPL 2024: लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने हर्षा भोगले के ट्वीट पर रिप्लाई दिया है। इसमें उन्होंने भोगले पर चेन्नई के लोगों को नीचे दिखाने की बात कही।

IPL 2024: पूर्व भारतीय क्रिकेटर लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने हाल ही में प्रसिद्ध क्रिकेट कमेंटेटर हर्षा भोगले को उनके चेन्नई सुपर किंग्स के स्कोर को लेकर इस किए गए ट्वीट के लिए ट्रोल कर दिया। यह ट्वीट मुंबई इंडियंस के खिलाफ रविवार को हुए मुकबले में चेन्नई के 20 ओवर में 207 रन बनाने के बाद आया था।

यह भी पढ़ें: मथीशा पथिराना पीढ़ी में एक बार आने वाले खिलाड़ी हैं: ब्रेट ली

हर्षा भोगले ने CSK के स्कोर पर किया ट्वीट

रविवार को चेन्नई सुपर की किंग्स ने 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 207 रन बनाए। जिसके बाद हर्षा भोगले ने ट्वीट कर चेन्नई के स्कोर को मुंबई की पिच पर कम बताया। भोगले ने लिखा, “206 एक अच्छा स्कोर है लेकिन इस पिच पर, थोड़ी ओस आ रही है और गेंदबाजी के ज्यादा विकल्प नहीं हैं, CSK सोचेगी कि उन्हें और 20 की जरूरत है।”

यह भी पढ़ें: रोनाल्डो या अंडरटेकर? पथिराना से शिवम दुबे ने पूछा सेलिब्रेशन के पीछे का राज-WATCH

लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने हर्षा भोगले को लिया आड़े हाथों

हालांकि, चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन किया और स्कोर को डिफेंड कर 20 रनों से मुकाबला जीता। इसके बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर एल शिवरामकृष्णन ने उनके इस ट्वीट पर बड़ा ही कड़ा रिप्लाई किया। लक्ष्मण शिवरामकृष्णन ने लिखा, “आप लोग चेन्नई के लोगों को नीचा दिखाना पसंद करते हैं, आपने मेरे साथ ऐसा किया है लेकिन सीएसके के साथ नहीं। मुंबई के शैतान।”

Editors pick