Cricket
IPL 2024 में गेंदबाजी करेंगे आशीष नेहरा? सामने आया वीडियो-WATCH

IPL 2024 में गेंदबाजी करेंगे आशीष नेहरा? सामने आया वीडियो-WATCH

IPL 2024 में गेंदबाजी करेंगे आशीष नेहरा? सामने आया वीडियो-WATCH
Ashish Nehra IPL 2024: इस आईपीएल में अभी तक गुजरात टाइटंस की तरफ से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला।

Ashish Nehra IPL 2024: इस आईपीएल में अभी तक गुजरात टाइटंस की तरफ से ज्यादा अच्छा प्रदर्शन देखने को नहीं मिला। अब गुजरात को अपना अगला मुकाबला 17 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेलना है। इससे पहले टीम ने अपने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें गुजरात के हेड कोच आशीष नेहरा गेंदबाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें: ‘पता नहीं जिंदगी कहां ले जाती है..’: रोहित शर्मा ने रिटायरमेंट के सवाल पर दिया जवाब

आशीष नेहरा ने की गेंदबाजी

इस वीडियो में आशीष नेहरा गुजरात की प्रैक्टिस किट पहने मैदान पर गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि आशीष नेहरा का नाम भारतीय क्रिकेट के सबसे प्रमुख बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों में शुमार है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के साथ IPL में दमदार प्रदर्शन किया है। नेहरा ने साल 2017 में 88 मैचों में 106 विकेट के साथ संन्यास ले लिया था।

IPL में पांच टीमों के लिए खेल चुके हैं नेहरा

नेहरा ने IPL में 5 टीमों का प्रतिनिधित्व किया था। इनमें मुंबई इंडियंस (2008), दिल्ली डेयरडेविल्स (2009, 2010 और 2013), पुणे वॉरियर्स (20011 और 2012), चेन्नई सुपरकिंग्स (2014 और 2015) और सनराइजर्स हैदराबार (2016 और 2017) शामिल हैं।

Editors pick