Cricket
IPL 2022: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद Yuzvendra Chahal निकले जयपुर के लिए- See Photo

IPL 2022: श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद Yuzvendra Chahal निकले जयपुर के लिए- See Photo

IPL 2022 Auction श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज खेलने के बाद Yuzvendra Chahal निकले जयपुर के लिए Rajasthan Royals, IND vs SL T20 Series
IPL 2022: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे वे अब आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स के […]

IPL 2022: भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जो हाल ही में श्रीलंका के खिलाफ टी20 सीरीज में टीम का हिस्सा थे वे अब आईपीएल की तैयारियों में जुट गए हैं। आईपीएल ऑक्शन (IPL 2022 Auction) के दौरान राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) ने उन्हें 6.5 करोड़ रुपये में खरीदा था। राजस्थान रॉयल्स के अभ्यास सत्र में शामिल होने से पहले उन्हें 3-5 दिनों के लिए क्वारंटीन में रहना होगा। उनके साथ राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन जो टी20 (IND vs SL T20 Series) में भारतीय टीम का हिस्सा रहे, के भी शामिल होने की उम्मीद की जा रही है।  खेल की ताजा खबरों के लिए जुड़े रहिए- hindi.insidesport.in

  • युजवेंद्र चहल आईपीएल के पिछले सीजन में आरसीबी का हिस्सा थे और उन्होंने आरसीबी के लिए सर्वाधिक विकेट लिए थे।
  • आईपीएल में वे अब तक 100 से ज्यादा मैच खेल चुके हैं। इस बार चहल को राजस्थान रॉयल्स ने 6.5 करोड़ में खरीदा है। इस बार वे भारत के स्पिन उस्ताद आर अश्विन के साथ जोड़ी बनाएंगे।
  • चहल ने 114 मैचों में 7.59 की शानदार इकॉनमी रेट से 139 विकेट लिए हैं।

IPL 2022: आईपीएल 2022 के लिए सभी दस फ्रेंचाइजी की 14-15 मार्च तक टूर्नामेंट की ट्रेनिंग शुरू करने की उम्मीद है। आईपीएल सूत्रों ने एएनआई कोबताया कि, “टीमें 14-15 मार्च के बाद से अभ्यास करना शुरू कर देंगी। च्रेनिंग सेशन के शुरू होने से पहले खिलाड़ियों को 3-5 दिन के कड़े बायो बबल में प्रवेश करना होगा। सभी खिलाड़ियों को मुंबई की निर्धारित यात्रा से 48 घंटे पहले प्री-ट्रैवल आरटी-पीसीआर टेस्ट करवाना होगा।”

आईपीएल 2022 के सभी मैच मुंबई और ठाणे में खेले जाएंगे। बीसीसीआई (BCCI) का इसके पीछे उद्देश्य हैं कि प्लेयर्स को अधिक ट्रेवल ना करना पड़े, जिस कारण कोरोना के खतरे को कम किया जा सके। रिपोर्ट के अनुसार सभी टीमें अलग अलग होटलों में ठहरेंगी।

IPL 2022: सभी 10 टीमों को अपने होटल से स्टेडियम पहुंचने में देरी ना हो, और कोई समस्या ना हो इसके लिए ग्रीन कॉरिडोर बनाया जाएगा। इससे खिलाड़ियों की सुरक्षा के साथ सुरक्षित बायो बबल का पालन भी हो सकेगा।

मुंबई में अपना अभ्यास कैंप लगाने वाले टीमों के प्लेयर्स 8 मार्च के बाद से मुंबई पहुंचना शुरू करेंगे। प्लेयर्स को पहले क्वारंटाइन अवधि पूरी करनी होगी, टेस्ट में नेगेटिव पाए जान के बाद प्लेयर्स अभ्यास शुरू कर सकेंगे।

IPL 2022: आईपीएल 2022 की सभी टीमों के प्लेयर्स, स्टाफ आदि लोगों को मुंबई पहुंचने से अपनी नेगेटिव रिपोर्ट दिखानी होगी। ये 48 घंटों से ज्यादा देर की नहीं होनी चाहिए। इसके बाद सभी को 3 से 5 दिन के स्ट्रिक्ट क्वारंटाइन में रहना होगा। इस दौरान भी 3 बार RT PCR टेस्ट होंगे। क्वारंटाइन अवधि के पहले दिन, दूसरे दिन और आखिरी दिन टेस्ट किए जाएंगे।

IPL 2022 Group A Teams ग्रुप A

  • 1- मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians)
  • 2- कोलकाता नाइट राइडर्स (kolkata Knight Riders)
  • 3- राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals)
  • 4- दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals)
  • 5- लखनऊ सुपर जायंट्स (Lucknow Super Giants)

IPL 2022 Group B Teams ग्रुप B

  • 1- चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings)
  • 2- सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad)
  • 3- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (Royal Challengers Bangalore)
  • 4- पंजाब किंग्स (Punjab Kings)
  • 5- गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans)

राजस्थान रॉयल्स ने मेगा ऑक्शन से पहले 3 खिलाड़ियों को रीटेन किया था। वहीं मेगा ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने 21 खिलाड़ियों को अपने साथ जोड़ा है। राजस्थान रॉयल्स में 16 भारतीय और 8 विदेशी खिलाड़ी शामिल हैं। वहीं RR के पर्स में 95 लाख रुपए बाकि हैं।

राजस्थान रॉयल्स ने इन खिलाड़ियों को किया रीटेन
संजू सैमसन- 14 करोड़
जोस बटलर – 10 करोड़
यशस्वी जायसवाल- 4 करोड़

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल बल्लेबाज/विकेटकीपर
संजू सैमसन- (14 करोड़) (W)
जोस बटलर – (10 करोड़) (W)
यशस्वी जायसवाल- (4 करोड़)
शिमरॉन हेटमेयर (8.50 करोड़) (W)
देवदत्त पडिक्कल (7.75 करोड़)
करुण नायर (1.40 करोड़)
ध्रुव जुरेल (20 लाख) (W)
रासी वेन डेर डुसेन (1 करोड़)
रियान पराग (3.80 करोड़)

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल ऑलराउंडर
शुभम गढ़वाल (20 लाख)
जिमी नीशाम (1.5 करोड़)
डेरिल मिचेल (75 लाख)

राजस्थान रॉयल्स की टीम में शामिल गेंदबाज
ट्रेंट बोल्ट (8 करोड़)
प्रसिद्ध कृष्णा (10 करोड़)
युजवेंद्र चहल (6.5 करोड़)
केसी करियप्पा (30 लाख)
नवदीप सैनी (2.60 करोड़)
ओबेद मैककॉय (75 लाख)
कुलदीप सेन (20 लाख)
तेजस बरोका (20 लाख)
कुलदीप यादव (20 लाख)
नाथन कुल्टर-नाइल (2 करोड़)
रविचंद्रन अश्विन (5 करोड़)
अनुनय सिंह (20 लाख)

राजस्थान की संभावित प्लेइंग 11
यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडीक्कल, संजू सैमसन (विकेटकीपर/ कप्तान), सिमरोन हेटमायर, जोस बटलर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, युजवेन्द्र चहल, प्रसिद्ध कृष्णा, नवदीप सैनी।

क्रिकेट और अन्य खेल से सम्बंधित खबरों को पढ़ने के लिए हमें गूगल न्यूज (Google News) पर फॉलो करें

Editors pick